अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

क्या आपने देखा है...?

प्रेमी-प्रेमिकाओं के आपसी मिलन
विरह-वेदना, जीवन-मरण से संबंधित
एक स्थान से दूसरे स्थान तक
संवाद पहुँचाने वाले
सफ़ेद, काले, भूरे
चितकबरे पंखों वाले कबूतरों को
पिछले कई वर्षों से
क्या आप ने देखा है ?

क्या आपने देखा है
बड़े-बड़े योद्धाओं,
शूरवीरों के दिलों पर
राज करने वाले
उनके इशारा मात्र से
दुश्मनों को, छठी का दूध याद करा देने वाले
आकार में छोटे किन्तु फ़ुर्तिले व आक्रामक
उन शिकारी बाजों को
जिनकी वीरता की कहानियाँ ही जीवित रह गयी हैं शेष?

अपने होने के अर्थ में
सिक्खों के अंतिम गुरु की हथेली पर
प्रतीक स्वरूप जो विराजमान है आज भी?

क्या आपने देखा है
खत्म हो चुकी घोड़ों की उन प्रजातियों को
जिनकी पीठ पर सवार हो
महाराणा, शिवाजी, लक्ष्मीबाई, कुँवर सिंह
उनके सरीखे अन्य योद्धा
जीत लिया करते थे बड़ी-बड़ी लड़ाइयाँ?

दुश्मन देश के सूरमा
जिनकी टॉप पर
डाल दिया करते थे अपना-अपना हथियार
विवश होना पड़ता था जिन्हें ज़िन्दगी की भीख माँगने को?

नहीं देखे जा रहे वे सारे जानवर, पशु-पक्षी
बची-खुची ख़ूबियाँ बॉटने वाले अन्य प्राणी
मनुष्य की पाशविक प्रवृत्तियों से आजिज़
शनैः शनैः जो तोड़ रहे अपने प्राण।

आम के पेड़ पर कुहुक-कुहुक करती कोयल
किसी के आने की सूचना देता
घर की मुँडेर पर
अल-सुबह काँव-काँव करता कौआ
राम-नाम की रट्ट लगाता लाल चोंच वाला तोता
पहाड़ी मैना, बुलबुल, गिलहरी
नहीं देखे जा रहे इन दिनों यत्र-तत्र।

सड़े-गले प्राणियों का भक्षण कर
पर्यावरण को सुरक्षित, सवंर्धित रखने वाले
गिद्ध, चील, गरुड़ तेज़ी से खोते जा रहे
अपनी-अपनी पहचान।

उन उल्लुओं को भी नहीं बख़्शा जा रहा
लक्ष्मी की सवारी के रूप में अब तक
जो पाता रहा है घरों में इज़्ज़त
संभोग क्रिया में शक्तिवर्धक दवाईयों के लिये
उँची क़ीमत की लगायी जा रही जिनकी बोली
तलाशे जा रहे प्रतिदिन नदी, जंगल, पहाड़ों पर जो अनवरत।

कितनी तेज़ी से बदल रही दुनिया
बदल रहा मानव का स्वभाव, विचार, जज़्बात
प्राणियों के प्रति असंवेदना!

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

कविता

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं