अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

क्या युद्ध ही ज़रूरी है? 

आज निर्बल यूक्रेन देश पर 
संकट के बादल छा गए, 
जब महाशक्तिशाली शस्त्र लेकर 
रूस के सैनिक आ गए, 
काँप गई वहाँ की धरती सुनकर 
गड़गड़ाहट विमानों की, 
हुआ तबाही का आरंभ 
बिना परवाह किए प्राणों की। 
कहते हैं यह क़दम उठाना 
पुतिन की मजबूरी है। 
नहीं शेष अब कोई मार्ग, 
क्या युद्ध ही ज़रूरी है? 
 
यह जंग एक परिणाम है 
यूक्रेन की दूरदर्शिता का, 
निर्बल होकर परीक्षा लेना 
अनुपयुक्त है विवशता का। 
जिनसे गए थे हाथ मिलाने 
उन्होंने हाथ छोड़ दिया, 
धकेल कर इस संग्राम में 
सभी देशों ने मुँह मोड़ लिया। 
परन्तु इस वक़्त यूक्रेन देश का 
शत्रु उसकी कमज़ोरी है, 
नहीं शेष अब कोई मार्ग, 
क्या युद्ध ही ज़रूरी है? 
 
कहते हैं अहंकार-सर्प व्यक्ति को 
अंत की ओर ले जाता है, 
बहकावे का रस तो इसको 
और विषैला बनाता है, 
किन्तु प्रबल भी सदा यह याद रखें कि 
इक अधर्मी शक्तियों पर इठलाया था, 
अभिमान-वश वह बलपूर्वक 
देवी को उठा लाया था, 
नष्ट हो गया था राज्य उसका और 
वो भी मृत्यु को प्राप्त हुआ, 
राम-राम कहते रावण का 
अंतिम क्षण समाप्त हुआ। 
पर प्रतीत होता है कि अभी 
वह राम-कहानी अधूरी है, 
समस्त अधर्मियों का विनाश 
अब तो इक मजबूरी है, 
करके कंठस्थ यह बात दोनों पक्ष 
वार्त्तालाप के लिए आगे आएँ, 
यही शेष है अंतिम मार्ग, 
युद्ध नहीं ज़रूरी है। 
 
फ़िक्र करो नागरिकों की, जिनको 
सहना पड़ रहा प्रत्यक्ष नुक़्सान है, 
देश तो वो छोटा सा है पर उसमें 
बसती करोड़ों की जान है, 
कैसे भाग कर करें पलायन, 
युवकों को नहीं मंजूरी है, 
वो भी उतरेंगे रणभूमि में, 
ये भी तैयारी पूरी है। 
 
छोड़ो अन्य देशों की बातें, 
अपने देश पर आते हैं, 
गर्व से सीना चौड़ा करके 
भारत की महिमा बतलाते हैं, 
जब पुतिन के रौद्र रूप के कारण 
एक विपत्ति आई, 
तब यूक्रेन देश ने विशेषतः भारत से 
मदद की गुहार लगाई, 
विनाश रोकने को अखिल विश्व ने 
भारत पे भरोसा जताया, 
और फिर सदा की भाँति इस बार भी 
यह विश्वगुरु कहलाया। 
शान्ति स्वभाव वाला यह देश 
रखता जंग से दूरी है, 
ढूँढ़ लेता कोई अन्य मार्ग क्योंकि 
युद्ध नहीं ज़रूरी है। 
युद्ध नहीं ज़रूरी है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं