मुखौटा
काव्य साहित्य | कविता डॉ. नरेश कुमार सिहाग1 Nov 2024 (अंक: 264, प्रथम, 2024 में प्रकाशित)
मुखौटे के पीछे छिपी कहानी,
सच की राहें, झूठ का पानी।
चेहरे बदलते, भाव भी बदलते,
भीतर की आग, बाहर से ठंडी।
आँखों में चमक, होंठों पर हँसी,
दिल में छिपी, गहरी उदासी।
मुखौटा कहता जो सबको अच्छा,
भीतर का सच, किसने समझा?
हर दिन नया रूप धरते,
दुनिया के रंग में रंगते।
मुखौटा पहन, सच को छिपाते,
ख़ुद से भी हम कब तक भागते?
सपनों की चाह में दौड़ते,
मुखौटे के संग सच को छोड़ते।
पर एक दिन, जब मुखौटा उतरेगा,
भीतर का इंसान ही उभरेगा।
‘बोहल’ मुखौटा तो बस है एक पर्दा,
सच्चाई को कब तक ढकेगा ये पर्दा?
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
शोध निबन्ध
साहित्यिक आलेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं