अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रेम का सार्थक अर्थ

“प्रेम” सरल सा शब्द, मात्र दो अक्षरों से बना यह शब्द। जिसमें सम्पूर्ण विश्व समाहित हो भी जाय, तब भी इस प्रेम का कोई न कोई हिस्सा बचा रहेगा। उसके लिए जो इस धरा पर फिर से अवतरित हो। इस प्रेम के तो कई रूप हैं। कभी प्रेम “प्रीत” बन जाता है तो कभी प्यार बन जाता है और कभी “इश्क़”। पर इस प्रेम का एक और स्वरूप है। जिन्हें हम पाश्चात्य भाषा में “लव” के नाम से सम्बोधित करते हैं। इस प्रेम के अनगिनत रूप हैं। पर मूल अर्थ तो प्रेम ही है; जो इच्छाओं पर कभी निर्भर नहीं होता। यह तो हमेशा से ही मुक्त एवं स्वतंत्र है। वैसे अगर विचार करें तो हम ये भी सोचेंगे कि इस प्रेम की उत्पत्ति कहाँ? कब? और कैसे हुई? कब ये प्रेम ऊपजा और कब सम्पूर्ण विश्व इसमें समाहित हो गया? हम आसान से शब्दों में यही कहेंगे कि प्रेम कृष्ण और राधा के संयोग से ही ऊपजा। जिन्होंने इस धरती पर अवतरित होकर इसे सार्थकता प्रदान की। तो क्या यह सत्य है? मेरे विचार में नहीं, क्योंकि प्रेम तो युग-युग से ही सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त था। राधा और कृष्ण ने तो उस प्रेम के सच्चे अर्थ को दर्शाया जो सिर्फ़ प्रेम था। कहीं भी कोई लोभ नहीं, कोई क्षोभ नहीं, कोई लालच नहीं। प्रेम तो बस देता है, विश्वास, सुख और अनुभूतियों की अथाह सम्पदा। प्रेम तो वह रूप है जिससे विरले लोग ही अछूते हों। प्रेम तो हर कोई सजीव, निर्जीव, और व्यर्थ चीज़ों से भी करता है। पर अब इस प्रेम का रूप कुछ बिगड़ता सा नज़र आ रहा है। प्रेम तो अपनी जगह स्थिर ही है। पर उसका अर्थ कुछ अवांछनीय सा हो गया है। देखा जाय तो इस काल-अवधि में प्रेम को लोग एक विपरीत दिशा की तरफ़ ले जा रहे हैं। ऐसे प्रेम का अर्थ है “सुख”, प्रेम का तो भाव ही है “सुख देना”। पर अब उस प्रेम में लोभ भी जुड़ गया है। अगर लोभ है तो साथ ही साथ लालच का भी रहना स्वाभाविक है। क्योंकि ये दोनों एक दूसरे के सहयोगी हैं। प्रेम तो हमेशा ही सुख देने वाला रहा। पर इस लोभ और लालच के समावेश ने इस प्रेम को भद्दा तथा कलुषित बना दिया है। अब यहाँ प्रेम का वही रूप सामने आता है जो कभी राधा और कृष्ण के संयोग में था। सुखदायक, निस्वार्थ, और मनमोहक। 

आधुनिक प्रेम का रूप कुछ अटपटा सा हो गया है। सच्चे अर्थों में शायद प्रेम को कोई समझ नहीं पा रहा। या समझने की कोशिश ही नहीं कर रहा है। प्रेम के मूल भाव का अर्थ तो निश्चित है पर उसके देखने का नज़रिया थोड़ा बदल गया है। मूल भाव का मतलब, माता-पिता का स्नेह तो निर्स्वार्थ ही है। पर उस बेटे के प्रेम ने उसे भार का रूप दे दिया है। 

और अगर हम आज के प्रेमी और प्रेमिका की बात करें, तो उसमें भी हमें लोभ और वासना ज़्यादा दिखेगी। आज के दृष्टिकोण से प्रेम कहाँ है? लोगों में उसे ढूँढ़ने की कोशिश की जा रही है। प्रेम चाहे उस प्रेमिका के शरीर में दिखे, चाहे बेटे को माता-पिता के उस धन में दिखे। या फिर उस प्राणी की बात करें, जब तक गाय हमें दूध देती है हमें उससे प्रेम है। और अगर गाय सदा के लिए दूध देना बंद कर दे तो उसके प्रति प्रेम भी सदा के लिए विलुप्त हो गया। इस छोटे से वाक्य का अर्थ बहुत विस्तृत है। और आज का प्यार तो प्रेमी ही नहीं प्रेमिका के लिए भी एक छलावा है। एक दिखावा है। प्रेम को कभी दिखाने या प्रदर्शित करने की ज़रूरत नहीं होती। 

प्रेम तो हर रूप में सुन्दर, अनन्त और चिरस्थायी है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

25 वर्ष के अंतराल में एक और परिवर्तन
|

दोस्तो, जो बात मैं यहाँ कहने का प्रयास करने…

अच्छाई
|

  आम तौर पर हम किसी व्यक्ति में, वस्तु…

अनकहे शब्द
|

  अच्छे से अच्छे की कल्पना हर कोई करता…

अपना अपना स्वर्ग
|

क्या आपका भी स्वर्ग औरों के स्वर्ग से बिल्कुल…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

चिन्तन

सामाजिक आलेख

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं