अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

स्त्री 

 

माँ, बहन, मित्र, प्रेमिका, 
सबमें मैंने देखी थोड़ी-थोड़ी स्त्री, 
किन्तु विवाह के बाद पत्नी से मिल, 
मूड स्विंग जैसे नये टर्म सीखे, 
मैंने एक ही स्त्री में कई रूप देखे, 
पत्नी के साथ चौबीसों घंटे गुज़ार, 
मैंने स्त्री को सबसे ज़्यादा समझा, 
 
हम पुरुष तंज़़ कसते रहे कि, 
स्त्रियों को ब्रह्मा भी न समझ पायेंगे, 
तो यह सच है क्योंकि, 
ब्रह्मा भी पुरुष ही ठहरे, 
नहीं ले आ पाए इतना निश्छल मन, 
कि समझ लें स्त्री को आसानी से, 
 
हर चीज़ में नफ़ा-नुक़सान ढूँढ़ता पुरुष, 
नहीं बचा पाया इतनी संवेदना, 
कि समझ सके कैसे कोई स्त्री, 
टीवी सीरियल में हो रही विदाई देख, 
सारी स्त्रियों के भाग्य का नीर बहा लेती है, 
 
श्रेष्ठता की तलाश में निकला पुरुष, 
नहीं जुटा पाया इतनी निःस्वार्थ पात्रता, 
कि समझ सके कैसे कोई स्त्री, 
परिवार के लिए अब तक का कमाया, 
सारा करियर बिनकहे दाँव पर लगा देती है, 
 
हासिल करने की दौड़ में शामिल पुरुष, 
नहीं बचा पाया इतना सौंदर्यबोध, 
कि समझ सके कैसे कोई स्त्री, 
आधे घंटे की पार्टी के लिए, 
एक घंटा सजने में गुज़ार देती है, 
 
नहीं समझ में आएगा पुरुष को कि कैसे, 
श्रेष्ठता की होड़ वाली संवेदनहीन दुनिया में, 
जीते हुए भी अछूती रही स्त्रियाँ, 
और बहती रही भावनाओं की नदी में, 
और गुणा गणित की कच्ची स्त्रियों को, 
पुरुष भावनाओं के ख़रीद फ़रोख़्त में लूटता रहा, 
 
एक बुढ़िया को सड़क पार कराता सिपाही, 
उससे बची खुची उम्र का आशीष ले लेता, 
माँ के हाथ के खाने की ज़रा तारीफ़ कर, 
बेटा रसोई की आँच में घंटों खड़ा कर देता, 
सात जन्मों के साथ के महज़ वादे पर, 
पति स्त्री को पूरे दिन प्यासा रख लेता, 
 
निःस्वार्थ स्त्रियों ने पुरुषों को जन्म देकर, 
दुनिया चलाने का अधिकार भी दे दिया, 
और ऐसा नहीं कि इंसानी दोष स्त्रियों में न थे, 
किन्तु अगर स्त्रियाँ चलाती दुनिया, 
तो समस्यायें ज़रा छोटी होतीं, 
 
कभी ख़ुद की उम्र घटाकर बतातीं, 
किसी की पीठ पीछे शिकायत करतीं, 
छोटी-छोटी बात का पहाड़ बनातीं, 
कभी बहू पर दहेज़ का तंज़ कसतीं, 
 
पर कहीं विश्वयुद्ध न होते, 
धर्म के नाम पर नरसंहार न होता, 
क्यूँकि स्त्रियों ने श्रेष्ठता से सदा ऊपर रखा है, 
मानवता और संवेदना को, 
 
माँ, बहन, प्रेमिका, पत्नी, बेटी, 
मैं शुक्रगुज़ार हूँ जीवन में आयी सारी स्त्रियों का, 
जिन्होंने इस कठक़रेज़ दुनिया, 
जीने लायक़ बनाई, 
गुणा-गणित में डूबी मेरी क़लम से, 
भावपूर्ण कविता लिखवाई, 
 
जब तुम प्रकांड पंडित ब्रह्मा नहीं, 
बल्कि कृष्ण या शिव बनकर आओगे, 
इतना भी मुश्किल नहीं होगा समझना, 
राधा या सती में हर स्त्री को समझ पाओगे। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं