उपलब्धि
काव्य साहित्य | कविता सागर कमल1 Aug 2019
आँसू हों या फूल
एक दिन
गिरना ही पड़ता है!
आँसू को थामने के लिए
कोई आँख होनी चाहिए
फूल को रोके जो
कोई पाँख होनी चाहिए
ये आँसू
ये फूल
ये आँख
ये पाँख
एक उपलब्धि हैं!
कवि इनके निकटतम होता है!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं