अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

विकसित भारत की दिवाली—नई सोच के साथ

 

न मैं दिवाली मनाता, न ये धूम धड़ाम मुझे भाता है, 
मेरा मन तो उस कर्ज़ को गिनता, जो ग़रीब चुकाता है। 
न ये मेरा उत्सव है, न आतिशबाज़ी का शृंगार, 
मैं तो देखता हूँ, धन की चिता पर, चढ़ता बाज़ार। 
जिस लक्ष्मी को घर बुलाने, लाखों का व्यापार हुआ, 
चंद मिनटों की आतिशबाज़ी में, उसका सर्वनाश हुआ। 
 
जिस पूँजी से सँवर सकता, किसी का पूरा संसार, 
तुम उसी को धूल बनाते, ये कैसा अंध-अधिकार? 
पूँजी का यह प्रदर्शन, यह कैसा व्यंग्य रचता है? 
जब फ़ुटपाथ पर बैठा मानव, आज भी अन्न को तरसता है। 
दीवारों के भीतर दीप जले, पर द्वार अँधेरा बोल रहा, 
पत्थर की मूरत के लिए, तू लक्ष्मी को ही तोल रहा। 
 
लाखों के रॉकेट से ऊँचा, वह ग़रीब का घर भी हो, 
जो इस आस में बैठा है, कि ‘आज वह भी ख़ुश हो।’
हज़ार जलाओ तुम दीप भवन में, पर एक दीया क्यों नहीं? 
जहाँ भूख से सूख गए हों होंठ, वहाँ उत्सव क्यों नहीं? 
उन अँधेरे कोनों में, जिनका जीवन ही एक अँधेरा है, 
उनकी ख़ुशी में शामिल हो, यही नया सवेरा है। 
 
मत ढूँढ़ो लक्ष्मी को मंदिर में, न ही महँगी पूजा थाली में, 
लक्ष्मी का सच्चा वास है, हर ज़रूरतमंद की दीवाली में। 
जब तुम्हारी दान की ज्योत से, उनका घर भी झिलमिल होगा, 
तब पत्थर का देव नहीं, इंसान रूपी मानव कृतार्थ होगा। 
गरम कपड़ों की पोटली में, जब ठिठुरती काया लिपट जाए, 
समझो! स्वयं लक्ष्मी के, तुम्हारे घर में क़दम धर जाए। 
 
यह पगलापन नहीं तो क्या है? यह आत्मघाती कैसी ख़ुशी? 
जिस धन से घर सँवरते थे, वो ख़ाक हुआ, ये कैसी रस्म हुई? 
आओ! आज ही तुम हिसाब करो, उन हज़ारों की बर्बादी का, 
जो शोर बनकर उड़ गया, वो हिस्सा था किसी ग़रीब की आज़ादी का। 
 
उसे लक्ष्मी की मूर्ति नहीं, लक्ष्मी से ख़रीदी हुई, 
रोटी चाहिए, कंबल चाहिए, एक आशा चाहिए। 
तुम्हारा लाखों का पटाखा, उसकी साँस को छीन रहा है, 
और तुम्हारा बचाया हुआ पैसा, उसे ज़िंदगी दे रहा है। 
 
देखो! एक ओर लक्ष्मी-गणेश की पूजा का ठाट है, 
दूजी ओर पर्यावरण पर, ज़हरीली बारूद की मार है। 
जिस हवा में साँस लेते, उसे ही दूषित करते हो, 
जिस ‘विकसित भारत’ का स्वप्न है, उसे ही तो व्यथित करते हो! 
ये पटाखे नहीं, ये पाप है, जो भविष्य पर मढ़ते हो, 
जिस धन से ज्ञान बिकेगा, उसे यूँ ही क्यूँ बिगाड़ते हो? 
 
मेरा मानना है: उसी लाखों में से चंद पैसे बचाकर, 
उन ज़रूरतमंदों की ख़ुशी बन जाना बेहतर है आज। 
सोचो! तुम्हारा बचा हुआ पैसा, क्या नहीं कर सकता? 
किसी ज़रूरतमंद की तो, भूख का घाव भर सकता। 
उसी धन से तुम बन सकते, किसी के जीवन के राम। 
 
इसलिए त्याग दो ये मदहोशी, ये बाज़ार की चालाकी को, 
जागो! ये विकसित भारत है, अब जीतो अपनी ख़ाकी को। 
वो पटाखे नहीं, वो अर्थ का संहार था, जिसके हम गवाह बने, 
अब उसी धन से हम ‘दीवाली’ को, मानवता का ‘राह’ बनें। 
नया सोच यही है: दीप जले उस घर में, जहाँ प्रकाश की चाहत है, 
यही सच्ची लक्ष्मी पूजा है, यही सबसे बड़ी इबादत है। 
 
यह पर्व आत्मा का हो, न कि आडंबर का, 
यही तुम्हारा दायित्व है, इस सुंदर अम्बर का। 
यही नया संकल्प हो, यही सीधा संदेश जाए, 
तुम्हारा उपकार देख, हर ग़रीब का दिल मुस्कुराए। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. डिजिटल डिप्रेशन: एक नई महामा