डॉ. रति सक्सेना का जन्म राजस्थान, भारत में हुआ। डॉ. रति सक्सेना “वेद विशेषज्ञ” हैं, विशेष रूप से अथर्ववेद की। उन्होंने अभी तक अपनी कविताओं के तीन संकलन प्रकाशित किए हैं, एक मलयालम में (अनूदित) और एक इंग्लिश में। प्रसिद्ध मलयालम के कवि बालामोनी अम्मा पर एक आलोचनात्मक पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है। डॉ. रति सक्सेना ने लगभग दस गद्य और पद्य के मलयालम की पुस्तकों का अनुवाद किया है और उनके आलेख कई पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
डॉ. रति सक्सेना की कविताओं में एक संवेदनशील हृदय और मानव और प्रकृति को निरखती सूक्ष्म दृष्टि की झलक मिलती है। उन्होंने स्थानीय भाषाओं के परस्पर सम्बन्ध, साहित्य और संस्कृति का अध्ययन किया है।
“केन्द्र साहित्य अकादमी एवार्ड फ़ॉर ट्रान्सलेशन, 2000” से सम्मानित डॉ. रति सक्सेना की एक नई पुस्तक अथर्ववेद पर (आई.जी.ऐन.सी.ए. की फ़ैलोशिप के अन्तर्गत) 2003-2004 में सम्भावित।
अन्तर्जाल पर www.kritya.com साहित्यिक पत्रिका का सम्पादन
लेखक की कृतियाँ
साहित्यिक आलेख
कविता
कविता - क्षणिका
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं