होली गीत - डॉ. रमा सिंह
काव्य साहित्य | कविता शकुन्तला बहादुर23 Feb 2019
रचना - डॉ. रमा सिंह
प्रसिद्ध कवयित्री एवं पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्षा,
जोधपुर विश्वविद्यालय
रंगीली ओढ़नी ओढ़े, धरा पर आ गई होली।
गगन में छा गई होली, हमें तो भा गई होली॥
कहीं पिचकारियाँ सुन्दर, कहीं किलकारियाँ मनहर।
फुहारें रंग की बौछार, करती आ गई होली॥
कहीं पर रंग की मस्ती, कहीं पर खो गई हस्ती।
हृदय की कालिमा को चीर, मन पर छा गई होली॥
ये बहुरंगी अबीर गुलाल के बादल,
उड़ाती आ गई होली, ये नभ में छा गई होली।
रंगीली मुस्कुराहट ले, धरा पर आ गई होली॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
स्मृति लेख
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
ललित निबन्ध
लोक गीत
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}