घास के फूल
काव्य साहित्य | कविता शकुन्तला बहादुर4 Feb 2019
हरी घास में खिले हुए हैं, नन्हें नन्हें पीले फूल।
हरियाली के बीच चमकते, सूरज से पीले ये फूल॥
शोभा इनकी कम तो नहीं है, सूरजमुखी से हैं लगते।
पर नीचे उगने से ही ये, सदा तिरस्कृत से रहते॥
हाँ, गुलाब और ग्लैडूले पर, सभी लोग हैं नाज़ करें।
बिना नाम के इन फूलों पर, नहीं कोई भी नज़र करे॥
ऊँचे पद वाले धनिकों का, करते हैं सम्मान सभी।
झोपड़पट्टी में जो रहते, मिले उन्हें न मान कभी॥
देव-शीष पर चढ़ते हैं वे, घर में शोभा पाते हैं।
नन्हें से ये फूल सदा, पैरों से रौंदे जाते हैं॥
ऊँच-नीच का भेद-भाव ये, नहीं कभी भी सुखकारी।
हो समत्व का भाव अगर तो, सुखी रहे दुनिया सारी॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
स्मृति लेख
सांस्कृतिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
ललित निबन्ध
लोक गीत
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं