अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

लकड़ी की काठी

खिड़की के पार देखती उदास राशि के सिर पर करिश्मा ने प्यार से हाथ फेरा तो वह पलट कर उससे लिपट गई। 

"माँ यह साल कितना बुरा है न, इस साल किसी का बर्थडे ही नहीं हुआ। हर बार सब दोस्तों के जन्मदिन पर कितना मज़ा आता था, हम डोमिनोज और पिज़्ज़ा हट जाकर कितने मज़े करते थे। अब तो मेरा भी बर्थडे आने वाला है, मैंने सोचा था दिसंबर में सब ठीक हो जाएगा और मेरे बर्थडे पर सब दोस्तों के साथ मैं खूब मज़ा करूँगी। लेकिन..." सात वर्षीय राशि सिसक उठी।

करिश्मा जानती है, बच्चे जन्मदिन की पार्टी को लेकर कितना उत्साहित रहते थे... लेकिन 2020 ने सबको घर में बंद कर दिया है। उसने प्यार से अपनी बिटिया को गोद में उठाया और बोली, "लेकिन मम्मा ने अपनी राशि के जन्मदिन की पूरी तैयारी कर रखी है।"

उसने दूसरे कमरे में ले जाकर अपना लैपटॉप ऑन किया और बोली, "देखो, इस बार डोमिनो तो नहीं लेकिन कुछ अलग प्लान है, हमारी राशि के लिए। एक ऑनलाइन मीटिंग करेंगे और सबके साथ मस्ती मज़ाक करेंगे।"

"अरे वाह माँ, सब दोस्तों को देख कर कितना अच्छा लगेगा।"

"हाँ, और ये देखो, आपके सब दोस्तों के लिए दादी के घर के पीछे रहने वाले भूरा चाचा के बनाये लकड़ी के खिलौने भी आर्डर किये हैं।" स्क्रीन पर ढेर सारे रंग-बिरंगे लकड़ी के खिलौनों के चित्र थे।  "सबको आपके बर्थडे वाले दिन आपकी तरफ़ से ट्रीट के रूप में एक स्वदेशी खिलौना मिल जाएगा।"

"अरे वाह माँ, आप तो कमाल हैं। भूरा चाचा कितने अच्छे खिलौने बनाते हैं। पिछली बार जब उन्होंने मुझे वह पहिये वाला घोड़ा दिया था और मैंने अपने दोस्तों को दिखाया तो वह सब उस जैसे खिलौने चाहते थे, लेकिन उन्हें वह नहीं मिले थे। रिया तो बहुत सारे मॉल्स में ढूँढ़ने भी गयी थी, लेकिन उसे नहीं मिला। तब मैं सोच रही थी कि इतना अच्छा खिलौना मॉल में क्यों नहीं मिलता?"

करिश्मा मुस्कुराते हुए बोली, "मिलेंगे बेटा, अब सब जगह मिला करेंगे। हमें ही सबसे पहले अपने देश में बने सामान को अपनाना होगा।"

राशि ख़ुशी-ख़ुशी माँ की गोद से उतर अपना लकड़ी का घोड़ा उठा लाई और धीमे-धीमे गाने लगी, 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा'...।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

व्यक्ति चित्र

कविता - क्षणिका

कविता

लघुकथा

गीत-नवगीत

स्मृति लेख

कहानी

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. नर्म फाहे