चराग़ तो सभी जल रहे हैं
शायरी | नज़्म मुहम्मद आसिफ़ अली15 Dec 2021 (अंक: 195, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
नज़्म लिखूँ मगर किस पर
चराग़ तो सभी जल रहे हैं
चैन से गुजर रही है ज़िन्दगी
ख़्वाब भी अच्छे पल रहे हैं
नज़्म लिखूँ मगर किस पर
चराग़ तो सभी जल रहे हैं
दुनिया में कोई गम नहीं
हम भी ख़ुशियों में ढल रहे हैं
नज़्म लिखूँ मगर किस पर
चराग़ तो सभी जल रहे हैं
हाथों ने कलम भी ठीक पकड़ी है
पाँव भी अच्छे चल रहे हैं।
नज़्म लिखूँ मगर किस पर
चराग़ तो सभी जल रहे हैं
जवानी में दम में मौज़ूद है
और बुढ़ापे में भी ढल रहे हैं।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
ग़ज़ल
कविता
नज़्म
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं