जितेन्द्र मिश्र ‘भास्वर’ - 005 दोहे
काव्य साहित्य | दोहे जितेन्द्र मिश्र ‘भास्वर’1 Jul 2023 (अंक: 232, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
1.
है अनंत शुभकामना, सदा रहें ख़ुश आप।
मंगलमय जीवन रहे, कभी न हो संताप॥
2.
लोग नहीं अब बैठते, मातु-पिता के संग।
मिलते नहीं विचार अब, चढ़ा पश्चिमी रंग॥
3.
योग करें पर भोग से, रहिए थोड़ा दूर।
तन-मन दोनों स्वस्थ हों, ख़ुशियाॅं हों भरपूर॥
4.
जहाँ देखिए है वहाॅं, होती ठेलमठेल।
जनसंख्या के दंश को, देश रहा है झेल॥
5.
जीवन की नदिया बहे, आता उसमें ज्वार।
कर्मशील ही तैर कर, जाता है उस पार॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!!
दोहे | डॉ. सत्यवान सौरभमन को करें प्रकाशमय, भर दें ऐसा प्यार! हर…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
कविता
गीतिका
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं