पीक
काव्य साहित्य | कविता राजेन्द्र शर्मा15 Nov 2023 (अंक: 241, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
राजनीति इक दिन
इतनी बाज़ारू हो जायेगी
ये सोचा न था
राजनीति इक दिन
बनिये की तराज़ू हो जायेगी
ये सोचा न था।
जिसमें--
धर्म, मज़हब
जात, बिरादरी
अमीरी, ग़रीबी
क्षेत्र, परिवेश
भाषा, बोली
स्त्री, पुरुष
शिक्षित, अशिक्षित
कामगार, बेरोज़गार
मज़दूर, किसान
शहरी, आदिवासी
सब तोला जा रहा है
एक ही माप
राजनैतिक हैसियत से
सब कुछ ख़रीदा, बेचा जा रहा है
एक ही भाव
वोट के गणित से।
राजनीति इक दिन
इतनी आवारा हो जायेगी
ये सोचा न था
राजनीति इक दिन
इतनी बेक़ाबू हो जायेगी
ये सोचा न था
जब—
इंसान, परिवार,
समाज की पहचान
महज़ रह जायेगी
मत संख्या!
ये सोचा न था
राजनीति इक दिन
पान की दुकान हो जायेगी
ये सोचा न था॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं