फाग
काव्य साहित्य | कविता ललिता श्रीवास्तव15 Nov 2021 (अंक: 193, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
लोग झूमते चलें ये फाग का महीना है
तन-मन में आग लगी, आग का महीना है!
बाग़ में बसन्त जब हौले से आता है
तितली और भौरों के साथ मँडराता है।
आम के दरख़्तों पर नवकिसलय आता है
लीची की फुनगी से कोयल-दल गाता है।
रक्तिम गुलाल से दहका हर रंग है
केसर की गंध में गदराया अंग है।
गालों पर छलकी है टेसू की लाली
बलखाती नार चलें चाल मतवाली।
प्रीतम बग़ैर ये ढंग नहीं भाते हैं
टेसू के फूल से काँटे चुभ जाते हैं।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं