अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ता’सबों के सौदागर

सियाह था अगरचि
लिखावट का रंग
क़लम भी थे बेरंग,
पर वसीह थे ख़्यालात
और नज़रये -रंगारंग । 
 
वसीह ख्यालात = उदार विचार
ता’सब= पूर्वाग्रह

 
क़लम बाज़ार में बिकते थे बेशक
पर, नज़रयात नहीं।
और चर्चों की बुनियादें हक़ीक़ी थी,
मसनुई ख़यालात नहीं
 
हक़ीक़ी = वास्तविक
मसनूई = कृत्रिम

 
क़लम के सिपाही तब भी थे
क़लम के सिपाही अब भी हैं
फ़र्क़ बस इतना है
क़लम किसके हाथ में हैं
तब यह मायने रखता था
अब यह मायने रखता है
हाथ में रखी यह क़लम किसकी है
 
कोने में पड़ी बदहाल किताब में
इंक़लाब लाने की थी सलाहियत
जब ख़यालात वाइरल होने के
ना थे मोहताज
और सोच मुनाफ़े की ना थी मातहत। 
 
सलाहियत= योग्यता
 
ट्विटर के चंद अल्फ़ाज़
की यह छोटी गागर
इसमें कहाँ समा सकता है
गहरी सोच का सागर
इसलिए मापना है लफ़्ज़ों को
तो मापिए उनके वज़न से
ना कि उनके फैलाव से।
सोच मापिए उसकी गहराई से
ना की उसके बहाव से।
 
अल्फ़ाज़ = शब्द
 
ये लाज़मी नहीं जो वाइरल है
वो ही अहम है, वो ही सही है
कहीं यह ता’सबों के सौदागर
आपकी सोच पर क़ाबिज़ तो नहीं है ?
 
लाज़मी = आवश्यक
 
इस मजाज़ी साइबर दुनिया में
ज़ेहन फ़रोशी का बाज़ार गरम है
सचाई थोड़ी है ज़्यादा भरम है
 
मजाज़ी = कल्पित
ज़ेहन फ़रोशी = विचारों  की  बिक्री

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

1984 का पंजाब
|

शाम ढले अक्सर ज़ुल्म के साये को छत से उतरते…

 हम उठे तो जग उठा
|

हम उठे तो जग उठा, सो गए तो रात है, लगता…

अंगारे गीले राख से
|

वो जो बिछे थे हर तरफ़  काँटे मिरी राहों…

अच्छा लगा
|

तेरा ज़िंदगी में आना, अच्छा लगा  हँसना,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

नज़्म

हास्य-व्यंग्य कविता

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं