यादों के संग
काव्य साहित्य | कविता राजीव डोगरा ’विमल’1 Apr 2020
तेरी राहों का अन्वेषी हूँ,
अकेला ही
फिरता रहता हूँ,
चलता रहता हूँ।
कभी उधर कभी इधर
तेरी यादों को ले संग।
सोया रहता हूँ
ख़ुद को समेटे हुए,
खुले आसमान के तले
तेरी यादों को ले संग ।
कोई पूछता है तो
बोल देता हूँ,
टूट कर बिखर गया हूँ
तेरे दिखाए हुए
ख़्वाबों संग।
तेरी राहों का प्रहरी हूँ
बैठा रहता हूँ,
ज़मीन पर
बिछी हुई,
मिट्टी को ओढ़ कर।
कोई पूछता है तो
बोल देता हूँ,
राख हो गया हूँ
तेरे दिखाए हुए
अफ़सानों के संग।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अकेलापन
- आदत है अब
- आधुनिक मुखौटा
- ईश्वर की आवाज़
- एक पत्र ईश्वर के नाम
- काल
- काश (राजीव डोगरा ’विमल’)
- कुछ तो हो
- कृष्ण अर्जुन
- क्षितिज
- जाने क्यों (राजीव डोगरा ’विमल’)
- दृढ़ता की दौड़
- नासूर
- पिंजरे में बंद मानव
- बदलता हुआ वक़्त
- बदलाव
- बाक़ी है
- महाकाल
- मृत्यु का अघोष
- मृत्यु का अट्टहास
- मैं समय हूँ
- याद रखना
- यादों के संग
- हे! ईश्वर
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}