अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नई दिशा

 

मन्नत एक सीधी सादी और घर की इकलौती बेटी थी। हर काम करने में सबसे आगे रहती थी बस दूसरों के आगे बात करने में उसको हिचकिचाहट होती थी और अक्सर ज़्यादा लोगों को देखकर वो घबरा जाती थी। 

इस बार गाँव में बने नए विद्यालय का उद्घाटन होना था। जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे थे। मन्नत के पिता गाँव के सरपंच थे इसलिए कार्यक्रम का सारा भार उसके पिता पर था और वो पिता का हर काम में हाथ बँटा रही थी। 

आयोजन का दिन आया सभी बहुत ख़ुश थे क्योंकि शिक्षा मंत्री स्वयं पहली बार उनके गाँव में आ रहे थे मगर कार्यक्रम के आरंभ में ही बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई क्योंकि जिस मंच संचालक को बुलाया गया था, वो किसी कारण नहीं आ रहा था और उधर मंत्री जी के आने का समय भी हो रहा था। 

मन्नत के पिता ने गाँव के सभी लोगों से बात की मगर कोई भी मंच संचालन करने को तैयार नहीं हो रहा था। अपने पिता का उदास और उतरा हुआ चेहरा देखकर आख़िर मन्नत ने पिता से कहा, “पिताजी परेशान मत होइए अगर कोई भी व्यक्ति तैयार नहीं हो रहा तो मैं इस कार्य को स्वयं करने की कोशिश करूँगी।” 

पिता ने कहा, “मगर मन्नत बेटा तुम्हें तो लोगों को देखकर घबराहट होती है।” 

मन्नत ने कहा, “पिताजी मेरी घबराहट से बड़ी गाँव की और आपकी प्रतिष्ठा है जिसको मैं कभी ख़राब नहीं होने दूँगी।” 

इतना बोलकर मन्नत मंच पर जा पहुँची और उसी समय मंत्री जी भी कार्यक्रम में पहुँच गए। मन्नत ने बड़े अच्छे से मंच का संचालन किया और लोगों की ख़ूब वाह-वाही बटोरी। स्वयं मंत्री जी ने भी मन्नत की बड़ी तारीफ़ की। इसके बाद मन्नत को नई दिशा मिल गई क्योंकि उसके मंच संचालन की ख़बर और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई। 

अब कहीं भी कोई कार्यक्रम होता तो मन्नत को मंच संचालन के लिए आवश्यक बुलाया जाता और अब मन्नत एक सफल मंच संचालिका बन चुकी थी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अज्ञानता
|

  “हद हो गई यार! निक्की न जाने…

अपना दुःख, पराया दुःख 
|

  सक्षम के पापा सरकारी विभाग में इंजीनियर…

अब पछताए होत का 
|

भोला का गाँव शहर से लगा हुआ है। एक किलोमीटर…

आज़ादी की धरोहर
|

(स्वतंत्रता दिवस पर एक कहानी-सुशील शर्मा) …

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

किशोर साहित्य कहानी

नज़्म

बाल साहित्य कविता

लघुकथा

किशोर साहित्य कविता

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं