अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

एक लेखक की मौत

 

(पत्रात्मक शैली में लिखी कहानी) 

 

प्रिय अंकिता, 

 (तारीख: 3 जुलाई) 

कभी लगता है कि अब जीने लायक़ कुछ भी नहीं बचा। 

कल फिर एक पत्रिका से रचना लौट आई—बिना किसी टिप्पणी के। 

घर में सब कहते हैं, “कुछ काम-धंधा किया करो, ये लिखना-पढ़ना कब तक चलेगा?” 

मैं क्या करूँ? शब्द अब साथ नहीं देते। 

ख़ुद से भी डर लगता है। 

—राघव

 

प्रिय राघव जी, 

आप ऐसा क्यों सोच रहे हैं? 

ये सिर्फ़ एक ठहरा हुआ वक़्त है। शब्द कभी मरते नहीं, कभी-कभी बस भीतर छिप जाते हैं। 

थोड़ा धैर्य रखिए . . . शायद वे फिर लौट आएँ। 

और हाँ, आप अकेले नहीं हैं। मैं सुन रही हूँ। 

—अंकिता

 

प्रिय अंकिता, 

 (तारीख: 10 जुलाई) 

आप सुन रही हैं, यह जानकर थोड़ी राहत है। 

पर कभी-कभी लगता है जैसे मेरा होना ही बेकार है। 

घर में किसी को मेरी ‘लेखकता’ से कोई मतलब नहीं। 

बेटियाँ पूछती हैं—“पापा, आप कभी फ़ेमस हो भी पाओगे?” 

पत्नी कहती है—“दिन भर बैठकर बस फोन पर कुछ टाइप करते हो।”

संपादकों को भेजा गया मन—वो भी वापस नहीं आता। 

मैं थक गया हूँ। 

—राघव

 

प्रिय राघव जी, 

आपकी सबसे सुंदर रचना शायद आपने अभी लिखी ही नहीं। 

जो अस्वीकार हुआ है, वह भी किसी दिन किसी को भीतर तक छू सकता है। 

ये जो थकावट है, ये आपकी संवेदनशीलता की थकान है। 

थोड़ा रुकिए, थोड़ा ख़ुद से दूर जाइए . . . फिर लौटिए। 

शब्द इंतज़ार करेंगे। 

—अंकिता

 

प्रिय अंकिता, 

 (तारीख: 21 जुलाई) 

आज बहुत अजीब दिन है। 

ऐसा लग रहा है जैसे मेरे अंदर एक शून्य ठहरा हुआ है। 

कल पत्नी से झगड़ा हुआ। कहती है—“तुम जैसे लोग परिवार पर बोझ होते हैं।”

मैं क्या कहता? 

कल रात बेटी ने मुझसे पूछा—“पापा, आप उदास क्यों रहते हो?” 

मैं बस चुप रह गया। 

फिर आज आपको ये पत्र लिख रहा हूँ— शायद ये मेरा आख़िरी पत्र हो। 

—राघव

 

प्रिय राघव जी, 

नहीं . . . ये आख़िरी पत्र नहीं हो सकता। 

आप ऐसे नहीं जा सकते। 

आपके शब्दों ने अनगिनत बार मुझे रोका है . . . तो क्या मैं आपको रोक भी नहीं सकती? 

आपके भीतर जो टूट रहा है, वो किसी दिन किसी और को जोड़ सकता है। 

आपकी बेटियाँ जब बड़ी होगी, तब शायद आपकी ये चुप्पियाँ उन्हें सुनाई देंगी। 

और आपकी पत्नी . . . वो शायद कभी समझे ना समझे, पर आप ख़ुद को क्यों खोना चाहते हैं? 

जीते रहिए, भले ही शब्द न हों। 

—अंकिता

 

प्रिय अंकिता, 

 (तारीख: 23 जुलाई, देर रात) 

शायद आपने आज मुझे बचा लिया। 

शायद . . . बस आज के लिए। 

धन्यवाद। 

—राघव

 

नोट:

अगले दो महीनों तक राघव का कोई पत्र नहीं आया। 

फिर एक दिन, एक बंद लिफ़ाफ़ा मिला—

 

प्रिय अंकिता, 

 (तारीख: 1 अक्तूबर) 

शब्द लौटे हैं। 

धीरे-धीरे . . . काँपते हुए . . . पर लौटे हैं। 

शायद मैं अब फिर से जीने की कोशिश कर सकता हूँ। 

कभी एक लंबी कहानी लिखनी है—एक लेखक की मौत पर। 

पर उसका अंत ऐसा होगा कि लेखक बच जाएगा। 

और वो शायद आज लिखी जा रही है। 

—राघव

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 तो ऽ . . .
|

  सुखासन लगाकर कब से चिंतित मुद्रा…

टिप्पणियाँ

शालिनी खन्ना 2025/06/06 06:54 PM

बहुत सुन्दर

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कहानी

पुस्तक समीक्षा

लघुकथा

सामाजिक आलेख

सजल

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं