अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गाजर-घास उग आई है, केसर के बाग़ानों में

 

 

गाजर-घास उग आई है, केसर के बाग़ानों में। 
घर का पुरखा रोता है, घर बाहर दालानों में॥
 
अंग्रेज़ी की आँधी में, हिन्दी के अरमान उड़ चले। 
फूहड़ता के तूफ़ानों में, संस्कृति के सोपान उड़ चले॥
अपने संस्कार छोड़कर, गुम हुए मयखानों में। 
गाजर-घास उग आई है, केसर के बाग़ानों में॥
 
भूल रहे हैं होली-दिवाली, तीज-त्यौहार भूल रहे। 
निजी स्वार्थों के प्रलोभन, घर-परिवार भूल रहे॥
बूढ़ी अम्मा कण्डा बीने, वे मज़ा करें बेगानों में। 
गाजर-घास उग आई है, केसर के बाग़ानों में॥
 
क्या होती है राष्ट्रभक्ति, और क्या होता है स्वाभिमान। 
आज़ादी पाने को कितने, वीरों ने दिया बलिदान। 
भूलकर हम वीरों की गाथा, कमर हिलाते नादानों में। 
गाजर-घास उग आई है, केसर के बाग़ानों में॥
 
राजपथों पर तो चकाचौंध हैं, पगडंडी पर पसरा अँधियारा। 
महलों में हर रोज़ दिवाली, झोपड़ियों में तम की कारा। 
झूठे आश्वासन मिलते हैं, सरकारी फ़रमानों में। 
गाजर-घास उग आई है, केसर के बाग़ानों में॥
 
राम-कृष्ण की पावन धरती, ऋषियों की संतान है। 
सारे जग में अपना देश, भारत देश महान है॥
भरी पड़ी अद्भुत गाथाएँ, हमारे वेद-पुराणों में। 
गाजर-घास उग आई है, केसर के बाग़ानों में॥

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं