अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

हुड़क

आज सुबह से उनका मन भारी है। नाश्ता खाना सब पूर्ववत् चलता रहा। वो भूखी थीं यह तो नहीं कह सकते क्योंकि बेमन से ही दाने तो पेट में गए ही। मन के भारीपन के अलावा ऐसा आज कुछ नहीं हो रहा था जो पहले कभी नहीं हुआ हो। कुछ अजीब सी हुड़क उठ रही थी सीने में। असुरक्षा का एहसास था या बुरी ख़बरों का असर पता नहीं। वह बच्चों को कहना चाहती थी कि तुम लोग आज नीचे ही रहो, मत आराम करो एक दिन, कुछ बतियाने का मन कर रहा है। पर कह नहीं पाईं। बच्चों की दिनचर्या में बाधा भी नहीं बनना चाह रही थीं। तबियत कुछ ख़राब हो तो बोले भी लेकिन ऐसा कुछ था ही नहीं। पतिदेव को ही उठा देतीं परंतु आज उनकी भी तबियत कुछ सुस्त है। सुनने-सुनाने के लिए वे तो हैं ही सदा। अक़्सर यह बोलकर आश्वस्त करते रहते हैं कि “मैं हूँ न तुम्हारे साथ तुम फ़िक्र क्यों करती हो।” पर आज उन्हें भी डिस्टर्ब करना अच्छा नहीं लगा। वह शाम के पाँच बजने का इंतज़ार करने लगीं जब नौकर चाय लेकर आया। 

“आवाज़ देदो साहब को,” उन्होंने नौकर को कहा। 

’इंतज़ार की घड़ी लम्बी होती है,’ सुना था कभी, आज देख रही हैं। “चाय ठंडी हो रही है,” वह स्वयं से बड़बड़ाईं और उठकर ख़ुद ही कमरे में चली गईं।

“अभी तक सो रहे हैं, इतना भी क्या सोना भई, कभी ख़ुद भी उठ जाया करें,” झल्लाती हुईं उन्होंने पतिदेव का पैर हिलाया। “कैसा लग रहा है अब, उठिए न, चलिए चाय पीते हैं, ठंडी हो रही है।” आवाज़ में तल्ख़ी का स्थान मिन्नत ने ले लिया। परंतु ये क्या . . . छूते ही शरीर एक ओर लुढ़क गया और पैर दूसरी ओर। अवाक् हो गईं वह, सीने की हुड़क ख़त्म हो गई और निस्तब्ध सी वह देखती रहीं। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

पुस्तक समीक्षा

कहानी

सामाजिक आलेख

लघुकथा

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं