अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जल

प्रिय मित्र जल! 

तुम कितने निर्मल व परोपकारी हो। 

हाँ! हमने देखा है तुम्हे बादलों के रूप में चलते व दौड़ते हुए व रिमझिम-रिमझिम बरसते हुए। पेड़ पत्तों से टकराकर टप-टप-टप-टप धरती पर बरसते हुए व जीवन में उल्लास भरते हुए। 

पहाड़ों से निकल कर नदियों के रूप में कल-कल-कल-कल बहते हुए। अलसुबह ओस के रूप में हर जगह मौजूद रहते हुए। पाताल-तोड़ कुओं में अपने भीतर एक गहराई लिए हुए। 

यार जल! मटकी में शीतलता लिए हुए तुम कितने प्यारे लगते हो। मिट्टी के सकोरे में बेले के सरबत संग मिलकर स्वाद व प्यारी सी महक़ लिए हुए तुम्हारा कोई मुक़ाबला ही नहीं। 

धरती पर सम्पूर्ण जीव जंतुओं की प्यास को बुझाते वाले जल तुझे दोस्त कहूँ या देव? गर्मियों में जब एक शीतल जल गले के नीचे उतरता है तब तेरी अहमियत का अहसास होता है। उस वक़्त ऐसा लगता है कि जैसे कि यही स्वर्ग है। 

हाँ यह भी सच है कि तुम्हारे बिना किसी का शरीर नहीं बन सकता, फ़सलें नहीं हो सकती, धरती पर नवनिर्माण नहीं हो सकता फिर भी क़दम क़दम पर तेरी ही उपेक्षा देख़ता हूँ तो दिल में दर्द होता है यार। 

हाँ, कभी-कभी तुम भी इंसानों से कुछ नाराज़ होकर जल प्रलय की झलकियाँ दिखलाते हो पर आदमी हर बार, बार-बार ग़लतियों को दोहराता रहता है। 

वह भी दिन थे जब गाँव में कुँए से घड़ों में पानी भर कर लाया करते थे। हाँ उस वक़्त सबको पानी की क़ीमत का अहसास था। नहाने व कपड़े धोने के बाद उसी पानी को नाली में बहने से रोक कर घर की सफ़ाई के काम में लिया करते थे। अब घर बैठे पानी जो मिल जाता है ना? 

मगर अब दुःख होता है, तेरे साथ बहुत सारे गुनाह होते हुए देख कर जैसे कि फ़ैक्ट्रियों के ज़हरीले पदार्थों को, शहरों के सीवरेज को बहती नदियों में गिरते हुए देख कर। कई लीटर शुद्ध जल को बाथटब में भरकर महज़ नहाने के बाद नालियों में बहाते हुए देखकर . . . क्या एक-दो बाल्टी पर्याप्त नहीं नहाने के लिए? शौच के बाद डब्लू.सी. में पाँच–दस लीटर पानी बहाते है। क्या इस काम के लिए जल की बचत करने का कोई दूसरा उपाय तलाश नहीं किया जा सकता? पता नहीं पाँच-दस लीटर के हिसाब से पूरी दुनिया में कितना पानी डब्लू.सी. में बह जाता है। 

गली-मोहल्लों में कई देर तक पानी के टूटे हुए नल से निरर्थक बहते पानी को लेकर देखकर सच में दिल में दर्द होता है। 

एक तरफ़ तुम तो सबके लिए जीवनदायक हो वहीं दूसरे तुम्हारा दुरुपयोग करते आ रहे हैं। सच में इन बातों से दिल में दर्द होता है। 

बस यह सब स्वीकार करते हुए तुझे ख़त लिखकर मन को कुछ हल्का करने की नाकाम कोशिश कर रहा हूँ दोस्त कि जल ही जीवन है। जल है तो कल है। जल का दुरुपयोग नहीं बल्कि जल की बचत हो, फिर भी ऐसा नहीं हो रहा है।

सद्भावना के साथ। 

हम हैं तुम्हारे गुनहगार इंसान। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

इक्कीसवीं सदी के नाम पत्र
|

प्रिय पुत्री सदी,  शुभ स्नेह! …

इक्कीसवीं सदी के नाम पत्र 02
|

  प्रिय इक्कीसवीं सदी!  शुभ स्नेह! …

एक पत्र
|

प्रिय पत्रिका साहित्य कुन्ज,  यहाँ…

एक माँ का अपने बेटे के नाम ख़त
|

प्रिय बेटा,  शुभाशीष आशा करती हूँ कि…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

लघुकथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

पत्र

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं