जीव
काव्य साहित्य | दोहे राजीव नामदेव ’राना लिधौरी’1 Dec 2025 (अंक: 289, प्रथम, 2025 में प्रकाशित)
जीवन में बस चाहता, जीव नया उत्साह।
धर्म कर्म अच्छे रहें, हर पल सुंदर राह॥
देखा मानव जीव की, अधिक आयु सौ वर्ष।
पर वह यह चाहत रखे, इन सबमें हो हर्ष॥
गर्मी वर्षा शीत में, रहना जाने जीव।
ईश्वर ने संसार में, सबको दी है नींव॥
सदा जीव को है मिला, करते रहना काम।
जिसका फल मिलता रहे, निकट तुम्हें आ राम॥
अर्थ व्यर्थ मत खोजिए, जीव प्रभु का अंश।
अपनी माया मत रचो, रहो उसी के वंश॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!!
दोहे | डॉ. सत्यवान सौरभमन को करें प्रकाशमय, भर दें ऐसा प्यार! हर…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
दोहे
कविता - हाइकु
कविता
गीतिका
ग़ज़ल
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं