अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नन्ही परी

 

राह में हर दिन वह दिखती, 
मनमोहक सौंदर्य की असीम भंडार, 
ग़ज़ब की चंचलता, राधा-सी मुस्कान, 
जैसे काँटों की छाँव में खिला हो, कमल। 
बिजली के खंभे से सटी, बैठी थी माँ, 
एक दुधमुँही गोद में थी संतान, 
पास बैठा कुत्ता दुम हिलाता, 
प्रहरी-सा वह करता निगरानी, 
राह में हर दिन वह दिखती। 
 
गुज़रता था, मैं जब भी वहाँ से, 
हाथ पकड़कर मेरा, करती इशारा दुकान की ओर, 
जैसे भूख ने शब्दों का सहारा लिया हो, 
मौन में भी वह करती आग्रह और ज़ोर। 
मैं भी था बेरोज़गार और कमज़ोर, 
पर पैदल से बचाए किराए से, 
अपनी औक़ात भर भूख मिटाता उसकी, 
‘भइया’ कहती थी मुझे
मात्र छह साल की वह नन्ही-सी परी। 
राह में हर दिन वह दिखती। 
 
पिता को कुछ हो गया था या छोड़ गया था, 
चार प्राणियों का था उसका परिवार, 
माँ के चेहरे की लाचारी दिखती थी साफ़, 
एक दिन मैंने यूँ ही पूछ लिया, 
करती क्यों नहीं कुछ काम? 
उसने कहा, 
ना अच्छे वस्त्र हैं, ना कोई ठिकाना, 
काम माँगने पर दुनिया देती है, ताना। 
राह में हर दिन वह दिखती। 
 
आज प्रातः से नभ को मेघों ने घेर लिया था, 
आज उन्हें भी इस महा दुख में बहना था। 
रिमझिम बारिश में, छाता ले चल पड़ा, 
पाँवों में गति न थी, मन भी बेचैन था। 
नन्ही परी ने हाथ पकड़कर इशारा भी नहीं किया, 
न शब्द थे, न दृष्टि थी और न ही सौंदर्य दिखा। 
मानो मौन सन्नाटे ने ही सब कुछ कह दिया। 
राह में हर दिन वह दिखती। 
 
शाम को लौटा, तो वह नन्ही परी न दिखी, 
कुत्ता पूँछ हिलाता, अश्रु नयनों से आया पास, 
जैसे मूक भाषा में कह रहा हो, कुछ ख़ास। 
बिजली के खंभे से सटी सिसक रही थी, उसकी माँ, 
कल रात एक रईस ने नशे में चढ़ा दी, कार। 
राह में हर दिन वह दिखती, 
अब नहीं दिखेगी, वह नन्ही-सी परी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

Bhanu Bhaskar 2025/07/03 07:53 PM

Such is the power of this poem that it pierces the conscience, bringing to light the silent suffering of the poor who lead a life of struggle in our society.

vedant mathur 2025/07/03 07:41 PM

The poem was both deeply intense and profoundly heartwarming. Each line carried a raw emotional weight that resonated with me, drawing me into the heart of its message. I found myself moved by the depth of feeling and sincerity embedded in the words. It stirred a genuine emotional response and left a lasting impression. I truly enjoyed reading it and appreciated the powerful way it conveyed its message.

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं