पर्व पर आनंद मनाऊँ कैसे?
काव्य साहित्य | कविता अंकुर सिंह1 Nov 2024 (अंक: 264, प्रथम, 2024 में प्रकाशित)
देखी थी रोशनी जिन अपनों संग,
बिछुड़ उनसे दीप जलाऊँ कैसे?
रूठे बैठे हैं जो अपने सगे संबंधी,
बिन उनके मैं तिमिर हटाऊँ कैसे?
रिश्तों में उपहार साथ मिला था,
रस्म निभाने का बात मिला था।
फिर उनके बिन पर्व मनाऊँ कैसे?
जिनसे जन्मों का साथ मिला था॥
मेरे अपने मुझसे मुख मोड़ बैठे हैं,
फिर ग़ैरों संग दीप जलाऊँ कैसे?
त्योहारों पर छूटा यदि साथ अपना,
तो इस पर्व पर आनंद मनाऊँ कैसे?
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- खोया खोया सा रहता हूँ
- गजानन महाराज
- जन्म सफल हो जायेगा
- डोली चली जब
- तुझसे इश्क़ इज़हार करेंगे
- द्वारिका में बस जाओ
- धन के संग सम्मान बँटेगा
- धरनी धर्म निभाना
- पर्व पर आनंद मनाऊँ कैसे?
- बिखरे ना परिवार हमारा
- बिखरे ना प्रेम का बंधन
- राखी भेजवा देना
- राम नाम मधुशाला है
- राम नाम मधुशाला हो
- रूठे यार को मनाऊँ कैसे
- सरस्वती वंदना
- हिंदी बने राष्ट्रभाषा
सांस्कृतिक कथा
लघुकथा
कहानी
ऐतिहासिक
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं