प्यार में
काव्य साहित्य | कविता फाल्गुनी रॉय1 Feb 2022 (अंक: 198, प्रथम, 2022 में प्रकाशित)
प्यार में मैंने—
आत्मसात होने के लिए
अभिमान से
आत्मा को
आगे बढ़ा दिया।
प्यार में उसने—
आत्मा को किनारे रख
बड़ी आतुरता से
जिस्म को चुन लिया
ठगा हुआ सा
मैंने खींच लिया आत्मा को पीछे।
आत्मसात नहीं हुआ जाता है अब
आत्मा को पीछे रख
अक़्सर धकेल देता हूँ मैं भी
अब जिस्म को आगे।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
अनूदित कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं