अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

संस्कृति

 

“एक अविश्वसनीय सी ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, सुशांत। ख़बर सत्य है, अर्धसत्य या इनके मध्य कहीं, कौन जाने?” 

“दुनिया एक वैश्विक गाँव बनकर रह गई है, मुग्धा! झूठा-सच्चा कलेवर पहन, ख़बरें दुनिया का चक्कर काटने लगती हैं। ख़बर क्या है?” 

“भीलवाड़ा, राजस्थान में एक युवती ने भागकर अपने पसंद के लड़के से शादी कर ली तो उसके परिवारजन जीते जी उसका मृत्यु भोज करने वाले हैं। ख़बर के साथ शोक संदेश का स्क्रीनशॉट भी है!” 

“उधर, जात बाहर ब्याह अमूमन नहीं होते। गर लड़की मर्ज़ी के विरुद्ध, ब्याह कर ले तो उस पर ‘कुल बैरन’ का ठप्पा लग जाता है। पंच-पटेलों की मिली-भगत से झूठे मृत्यु-भोज के प्रपंच रचे जाते हैं। ऐसी औलाद को ‘नालायक’ और स्वयं को ‘बेचारा’ प्रदर्शित करता परिवार समाज में अपनी नाक बचाने की जुगत में रहता है। उस पोस्ट को ही ठीक से देखो, ऐसे बहुतेरे मिलेंगे, जो बिना सोचे-विचारे, मृत्यु भोज को सही ठहराएँगे। सभ्यता-संस्कृति की दुहाई देंगे, पलक झपकते ही विस्मृत कर देंगे।” 

“तुम्हारा अनुमान सच है। इक्कीसवीं सदी में मानसिकता वही प्राचीन! ऐसी सज़ा सिर्फ़ लड़कियों को दी जाती है या लड़कों को भी . . .?” 

“सज़ा के मामले में, लड़कों के प्रति रवैया नर्म होता है। लिंग भेद के मामले में वह राज्य . . . ख़ैर। अन्य राज्यों के दूरदराज़ शिक्षा के अल्प प्रचार-प्रसार वाले क्षेत्रों में, समानांतर घटनाएँ नहीं घटती होगी, हम विश्वास के साथ नहीं कह सकते। संतति के लिए त्याग की गाथाओं से भरा इतिहास, औलादों के लिए जीवनसाथी चुनने का अधिकार देता तो है; पर अच्छा होता कि माँ-बाप अपनी हठ में थोड़ी ढील देते, स्वयं को बदलते तो कोई क्यों भागता?” 

“क्या इतने बड़े परिवर्तन की उम्मीद रख सकते हैं?” 

“कोई टिप्पणी नहीं करूँगा, मुग्धा!”

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं