यह कैसी तबलीग़!
शायरी | नज़्म डॉ. राजेन्द्र वर्मा15 Apr 2020 (अंक: 154, द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)
चलो मैं मान लेता हूँ
आपको
समय नहीं मिला
मरकज़ से बाहर निकलने का
या
उद्घोषणा काफ़ी नहीं थी
आपके लिए
हाथ जोड़ कर
निवेदन करना चाहिए था !
अब
जब
आपको
अलहदा कर ही दिया
आपका
संगरोध हो ही गया
आप
पाए गए
संक्रमण से ग्रस्त
आप
इतर-तितर थूक क्यों रहे?
अल्लाह के बढ़े हाथ
जो
आपको बचाने के लिए उठ रहे
आप
उनको मरोड़ने पर क्यों आमादा?
खुदा के जो बन्दे
आपकी
सेवा में तत्पर
उन पर
क्यों बरस रहे डंडे ?
बहनों के सामने
नंग-धड़ंग!!!
यह कैसा ढंग?
यह कैसी तबलीग़!
यह कैसी तरक़ीब!
यह कैसा इलहाम!
इक्कीसवीं सदी में
ये कैसा ....... पैगाम!
सावधान!
............. सावधान!!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
पुस्तक समीक्षा
- उदयाचल: जीवन-निष्ठा की कविता
- ऐसा देस है मेरा: देश के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक ह्रास पर चिंता और चिंतन का दस्तावेज़
- क्षितिज : आस्तिक मन की सहज अभिव्यक्ति
- चिकन शिकन ते हिंदी सिंदी
- जब तक ज़िन्दा हैं: लोकरुचि और सहज ग्राम्य-संवेदना की कहानियाँ
- पुलिस नाके पर भगवान : जागरण का सहज-स्फूर्त रचनात्मक प्रयास
- वफ़ादारी का हलफ़नामा : मानवता और मानवीय व्यवस्था में विश्वास की नए सिरे से खोज का प्रयास
- विसंगतियों से जूझने का सार्थक प्रयास : झूठ के होल सेलर
- व्यवस्था को झकझोरने का प्रयास: गधे ने जब मुँह खोला
- हवा भरने का इल्म : मौज-मौज में मानव धर्म की खोज
- हिल स्टेशन की शाम— व्यक्तिगत अनुभवों की सृजनात्मक परिणति
साहित्यिक आलेख
कविता
नज़्म
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं