अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कायनात साज़िश क्यूँ करती है?

ऐ अल्लाह! मोहब्बत के हर फसाने को नाकाम करने में,
तेरी सारी कायनात साज़िश क्यूँ करती है? 
पहली मुलाक़ात में हर आशिक़ का लगता है दिल बैठने,
हर मा'शूक़ा नज़र मिलाने से क्यूँ डरती है?
 
पहले तो तू लाता है कली की पंखुड़ियों पे गुलाबी अक्स,
और भरता है उनमें मीठा नशीला रस;
फिर उसके आग़ोश में समाने को जब भौंरा होता है बेबस,
तब वह कली हया से क्यूँ लरजती है?
 
हर ख़िज़ां के बाद तू लाता है चमन में चाँदनी सी बहार,
लाता कोयल की कूक और पपीहे की पुकार;
भरता हवा में अँगड़ाई सी मस्ती और महकता सा प्यार,
तब चिरौटे से बचने को चिरैया क्यूँ फुदकती है? 
 
बचपन में बेरोक खेलते हैं साजिद और सलमा साथ साथ,
करते बेहिचक गुफ़्तगू, कहते दिल की बात;
पर साजिद के होठों पर रेख व सलमा के सीने पे उभार, 
आते ही हर नज़र उन्हें पाबंद क्यूँ करती है?
 
इश्क़ और मुश्क क्यूँ लाख छिपाये नहीं छिपते हैं कभी,
क्यूँ उनकी ख़ुशबू सूँघते फिरते हैं सभी?
दो दिलों के मिलकर साथ साथ धड़कना शुरू होते ही,
दूसरों के दिलों में आग क्यूँ सुलगती है?
 
अजब है तेरे जहां का क़ानून, अजब इन्सां की फ़ितरत,
प्यार की भनक पाते ही हो जाता है चौकस;
लगाता है उन पर हज़ार पहरे, करता प्रेमियों को बेबस,
उनके ख़िलाफ़ कायनात साज़िश क्यूँ करती है?
कायनात साज़िश क्यूँ करती है?

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

1984 का पंजाब
|

शाम ढले अक्सर ज़ुल्म के साये को छत से उतरते…

 हम उठे तो जग उठा
|

हम उठे तो जग उठा, सो गए तो रात है, लगता…

अंगारे गीले राख से
|

वो जो बिछे थे हर तरफ़  काँटे मिरी राहों…

अच्छा लगा
|

तेरा ज़िंदगी में आना, अच्छा लगा  हँसना,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

नज़्म

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य कविता

सामाजिक आलेख

कहानी

बाल साहित्य कहानी

व्यक्ति चित्र

पुस्तक समीक्षा

आप-बीती

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं