अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अपाहिज व्यथा

 

मौन है स्वर, हृदय गूँगा, आँख में आँसू नहीं हैं
इक अपाहिज सी व्यथा का बोझ कांधे पे रखा है
 
ढाक के वे तीन पत्ते, जो सदा शाश्वत रहे हैं
आज फिर से सामने आये हैं मेरे खिलखिलाते
नीम की कच्ची निबोली पर मुलम्मा चाशनी का
उम्र सारी ये कटी है बस यूँ ही धोखे उठाते
 
तोड़ जी करते प्रयासों का, सदा उपलब्धियों के
हश्र क्या होगा किसी को ज्ञात ये कब हो सका है
 
साँझ ढूँढ़े मोरपंखी बिम्ब दर्पण में निशा के
साथ चलना चाहती द्रुतगामिनी हवा के
पर टिकी बैसाखियों पर एक जर्जर क्षीण काया
दो क़दम भी बढ़ न पाती, ठोकरें खा लड़खड़ा के
 
भोर का पाथेय लेकर राह कोई सज न पाती
नीड़ में ही हर मुसाफ़िर हार कर बैठा थका है
 
स्वप्न की अगवानियों को, लोरियाँ सुधि ने न गाई
एक असमंजस भरी, कलियाँ न पल भर मुस्कुराईं
दीप सब दीपावली के पूर्णिमा के हमसफ़र हैं
हो गई वीरान मन के घाट तक जाती डगर है
 
एक गति चलचित्र सी है, द्वार के बाहर निरन्तर
चौखटे में क़ैद पर, दीवार पर ये मन टँगा है
 
ओढ़ सन्नाटा घनेरा, कक्ष में बैठी दुपहरी
और पहरा अजनबियत द्वार देती बन प्रहरी
त्योरियाँ अपनी चढ़ाये, वक़्त डूबा रोष में है
शेष, गहरे शून्य की पूँजी ही मेरे कोष में है
 
सौंप दी रंगरेज़ को थी, ज़िन्दगी की प्राण चादर
किन्तु उसने सुर वाला रंग कमली रँगा है

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अंतहीन टकराहट
|

इस संवेदनशील शहर में, रहना किंतु सँभलकर…

अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
|

विदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…

अखिल विश्व के स्वामी राम
|

  अखिल विश्व के स्वामी राम भक्तों के…

अच्युत माधव
|

अच्युत माधव कृष्ण कन्हैया कैसे तुमको याद…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

गीत-नवगीत

कविता - क्षणिका

कविता

नज़्म

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं