अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

उत्तर गुमनाम रहे

 
एक प्रश्न जो ढलती निशा उछाल गई
उत्तर उसका ढूँढ़ सुबह से शाम रहे

थकन पंथ के अंतिम क़दमों की, या हो
उगी भोर की अँगड़ाई में क्या अंतर
संकल्पों की भरी आँजुरी में संशय
या हो आहुतियों से रही आँजुरि भर
एक अकेला तारा नभ में उगा प्रथम
याकि आख़िरी तारा, गगन अकेला हो
दृष्टि साधना, प्रथम मिलन की आस लिये
दृष्टि मिले जब घिरे विदा की बेला हो
 
हैं समान पल, लेकिन अर्थ विलग क्यों हैं
प्रश्न चिह्न यह आकर उँगली थाम रहे
 
प्रश्नों के व्यूहों में उत्तर घिरे हुए
जाने कैसे स्वयं प्रश्न बन जाते हैं
उतनी और उलझती जाती है गुत्थी
जितना ज़्यादा हम इसको सुलझाते हैं
सर्पीली हों पगडंडी, या हों कुन्तल
भूलभुलैय्या राह कहाँ बन पाती है
हो आषाढ़ी या हो चाहे सावन की
एक अकेली बदली क्या क्या गाती है
 
अपनी आँखों के दर्पण में छाया को
हम तलाशते हर पल आठों याम रहे
 
कोई अटका रहा वृत्त में, व्यासों में
कोई उलझा बिन्दु परिधि के पर जाकर
कोई अर्धव्यास में सिमटा रहा सदा
कोई था समकोण बनाये रेखा पर
हम थे त्रिभुजी, किन्तु आयतों में उलझे
कोई जिनमें नहीं रहा सम-अंतर पर
सारे जोड़ गुणा बाक़ी के नियम थके
जीवन का इक समीकरण न सुलझा पर
 
अंकगणित से ज्यामितियों के बीच रहा
बीजगणित, जिसके उत्तर गुमनाम रहे

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अंतहीन टकराहट
|

इस संवेदनशील शहर में, रहना किंतु सँभलकर…

अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
|

विदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…

अखिल विश्व के स्वामी राम
|

  अखिल विश्व के स्वामी राम भक्तों के…

अच्युत माधव
|

अच्युत माधव कृष्ण कन्हैया कैसे तुमको याद…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

गीत-नवगीत

कविता - क्षणिका

कविता

नज़्म

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं