बन के माँझी कोई पतवार लिए बैठा है
शायरी | ग़ज़ल सत्यवान साहब गाज़ीपुरी15 May 2026 (अंक: 297, द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)
फ़ाएलातुन फ़इलातुन फ़इलातुन फ़ेलुन
2122 1122 1122 22
कोई हालत की पड़ी मार लिए बैठा है
बन के माँझी कोई पतवार लिए बैठा है
बंद दुनिया ने की है जिसके लिए दरवाज़े
कोई उसके भी लिए हार लिए बैठा है
यूँ नहीं वक़्त की भँवर में हैं उलझी साँसें
मेरी कश्ती को ही मझधार लिए बैठा है
टूट कर भी जो खड़ा है वही सच जानता है
कोई सीने में कई वार लिए बैठा है
उसके दर पे जो झुका रहमतें बरसें सारी
सबके हिस्से का वहीं प्यार लिए बैठा है
ग़म की रातों में भी लिखता है उजालों का सफ़र
जब से 'साहब' जुदा किरदार लिए बैठा है
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
ग़ज़ल
- अकेले मिलेगा कहाँ चाँद फिर से
- उलझी हुई हम अपनी कहानी से भी आगे
- उसकी महफ़िल में मेरी बात कर ऐ सन्नाटा
- चाह मिलने की जागी सनम है
- जिनकी हर एक दलीलों पे फ़िदा होते रहे
- जुदा भी हों तो किसी से कोई ख़फ़ा न लगे
- जो यूँ नाज़-ए-उल्फ़त में खोते फिरोगे
- झिलमिलाती जो झरोखों से वहीं झिलमिल हो तुम
- ठहरे न मगर वक़्त, धुरी की तरह क्यूँ है
- तेरी ज़ुल्फ़ पर रात बीमार होगी
- दिल को मेरे नाम ज़रा करके देखो
- दिल ने समझा तुझे ही हल शायद
- बन के माँझी कोई पतवार लिए बैठा है
- मेरे जाने के भी क़िस्सों से महक आएगी
- रोकने को तो खड़ा पूरा ज़माना होगा
- वक़्त से आर-पार करता हूँ
- हम फ़क़त आइना दिखाते हैं
- हुस्न वालों से खुले-आम हवा दिल्ली की
नज़्म
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं