दिल ने समझा तुझे ही हल शायद
शायरी | ग़ज़ल सत्यवान साहब गाज़ीपुरी1 May 2026 (अंक: 296, प्रथम, 2026 में प्रकाशित)
ख़फ़ीफ़ मुसद्दस मख़बून महज़ूफ़ मक़तू
फ़ाएलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन
2122 1212 22
दिल ने समझा तुझे ही हल शायद
तेरी आँखों ने की पहल शायद
तुम जो आई नज़र झुका करके
खो गया मैं उसी में कल शायद
तुमने मुझको दिया जहाँ चुम्बन
थम गया है वहीं पे पल शायद
मेरी परछाईं बन के चल तो दी
तुमसे हो पाए ये अमल शायद
मैं सँभलने को सोचता ही रहा
तुम ही पहले गए बदल शायद
यूँ तसव्वुर में ढल के आई तुम
बन गई हो मेरी ग़ज़ल शायद
तुम कभी जब मेरी ग़ज़ल पढ़ लो
इश्क़ हो जाए मुक'म्मल शायद
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
ग़ज़ल
- अकेले मिलेगा कहाँ चाँद फिर से
- उलझी हुई हम अपनी कहानी से भी आगे
- उसकी महफ़िल में मेरी बात कर ऐ सन्नाटा
- चाह मिलने की जागी सनम है
- जिनकी हर एक दलीलों पे फ़िदा होते रहे
- जुदा भी हों तो किसी से कोई ख़फ़ा न लगे
- जो यूँ नाज़-ए-उल्फ़त में खोते फिरोगे
- झिलमिलाती जो झरोखों से वहीं झिलमिल हो तुम
- ठहरे न मगर वक़्त, धुरी की तरह क्यूँ है
- तेरी ज़ुल्फ़ पर रात बीमार होगी
- दिल को मेरे नाम ज़रा करके देखो
- दिल ने समझा तुझे ही हल शायद
- बन के माँझी कोई पतवार लिए बैठा है
- मेरे जाने के भी क़िस्सों से महक आएगी
- रोकने को तो खड़ा पूरा ज़माना होगा
- वक़्त से आर-पार करता हूँ
- हम फ़क़त आइना दिखाते हैं
- हुस्न वालों से खुले-आम हवा दिल्ली की
नज़्म
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं