उलझी हुई हम अपनी कहानी से भी आगे
शायरी | ग़ज़ल सत्यवान साहब गाज़ीपुरी15 May 2026 (अंक: 297, द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)
मफ़ऊलु मफ़ाईलु मफ़ाईलु फ़ऊलुन
221 1221 1221 122
उलझी हुई हम अपनी कहानी से भी आगे
शायद निकल आए हैं रवानी से भी आगे
मंज़र धुआँ सा हो के भी सुलगा है उसी का
जो लाँघ गया हद को जवानी से भी आगे
मालूम है हमको ये फ़क़त लोग न समझें
पिघली हुई इक आग है पानी से भी आगे
तू इश्क को समझा था फ़क़त एक कहानी
हम जी के दिखाए हैं कहानी से भी आगे
ख़्वाबों को कोई क़ैद कहाँ बाँध सकी है
उड़ जाता है हर बार गिरानी से भी आगे
कुछ भी नहीं दुनिया, ये अँधेरा, ये उजाला
हम फिर से मिलेंगे कभी फ़ानी से भी आगे
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
ग़ज़ल
- अकेले मिलेगा कहाँ चाँद फिर से
- उलझी हुई हम अपनी कहानी से भी आगे
- चाह मिलने की जागी सनम है
- जुदा भी हों तो किसी से कोई ख़फ़ा न लगे
- जो यूँ नाज़-ए-उल्फ़त में खोते फिरोगे
- झिलमिलाती जो झरोखों से वहीं झिलमिल हो तुम
- ठहरे न मगर वक़्त, धुरी की तरह क्यूँ है
- दिल को मेरे नाम ज़रा करके देखो
- दिल ने समझा तुझे ही हल शायद
- बन के माँझी कोई पतवार लिए बैठा है
- मेरे जाने के भी क़िस्सों से महक आएगी
- रोकने को तो खड़ा पूरा ज़माना होगा
- वक़्त से आर-पार करता हूँ
- हुस्न वालों से खुले-आम हवा दिल्ली की
नज़्म
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं