तेरी ज़ुल्फ़ पर रात बीमार होगी
शायरी | ग़ज़ल सत्यवान साहब गाज़ीपुरी15 Jun 2026 (अंक: 299, द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)
122 122 122 122
जुनूँ हो तो क़िस्मत भी लाचार होगी
मोहब्बत से नफ़रत की फिर हार होगी
सफ़र में मुलाक़ात फिर यार होगी
जुदाई की हर रुत भी बेकार होगी
किसी मोड़ पर हम भटकते मिलेंगे
भले दरमियाँ ऊँची दीवार होगी
तेरे दिल में मेरी बुझी लौ जो धधके
तो आँखों ही आँखों में तकरार होगी
हवाओं में यूँ हाथ जो तुम हिलाए
तेरी बेबसी सीने के पार होगी
तुझे देख कर चाँद भी राह भूला
तेरी ज़ुल्फ़ पर रात बीमार होगी
जो बरसों से दिल में दबी हसरतें हैं
लबों पर वही बात इस बार होगी
सहे दर्द दुनिया के जितने भी ‘साहब’
मेरी हर ग़ज़ल ही असरदार होगी
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
ग़ज़ल
- अकेले मिलेगा कहाँ चाँद फिर से
- उलझी हुई हम अपनी कहानी से भी आगे
- उसकी महफ़िल में मेरी बात कर ऐ सन्नाटा
- चाह मिलने की जागी सनम है
- जिनकी हर एक दलीलों पे फ़िदा होते रहे
- जुदा भी हों तो किसी से कोई ख़फ़ा न लगे
- जो यूँ नाज़-ए-उल्फ़त में खोते फिरोगे
- झिलमिलाती जो झरोखों से वहीं झिलमिल हो तुम
- ठहरे न मगर वक़्त, धुरी की तरह क्यूँ है
- तेरी ज़ुल्फ़ पर रात बीमार होगी
- दिल को मेरे नाम ज़रा करके देखो
- दिल ने समझा तुझे ही हल शायद
- बन के माँझी कोई पतवार लिए बैठा है
- मेरे जाने के भी क़िस्सों से महक आएगी
- रोकने को तो खड़ा पूरा ज़माना होगा
- वक़्त से आर-पार करता हूँ
- हम फ़क़त आइना दिखाते हैं
- हुस्न वालों से खुले-आम हवा दिल्ली की
नज़्म
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं