अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य तकनीकी

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बेबस ठूँठ

 

सब ढूँढ़ते है छाँव कठिन ताप में
एक सरसब्ज़ दरख़्त की
स्वार्थपरायणता से बेख़बर वो निष्पाप दरख़्त
अपना सब कुछ लुटा बैठता है उन पर
भ्रम में था वह कि उसकी छाँव में बैठे—
सभी अगाध प्रेम करते है उससे
 
समय चक्र के फेर में
आया मौसम पतझड़ का
अब वह सरसब्ज़ से वीरान रह गया
बेबस सा खड़ा है अकेले
ताक रहा है उनको वे सब आयेंगे
और उसको सांत्वना व सहारा देंगे
उसके इस वीभत्स समय में
 
फल पत्तियों का बिछोह क्या कम था
कि उसके ही शरणार्थी अब
उसकी सूखी टहनियों पर
रंजिश, स्वार्थ या जलन—
जो उसके कभी सरसब्ज़ होने पर थी
तेज़ कुल्हाड़ियों का करने लगे प्रहार
 
अब वह सिर्फ़ बेबस बन कर रह गया,
ठूँठ बोलकर चिढ़ा रहे
पराए तो क्या उसके अपने भी ।
 
नफ़रत कर रहा वो अपने आप से कि
क्यूँ इन स्वार्थियों पर अपना सर्वस्व लुटाया
 
लेकिन वह ठूँठ जानता है बसंत-पतझड़ का फेर
आज ठूँठ हूँ लेकिन फिर एक कहीं से कोंपल फूटेगी
और फिर पहले जैसा सरसब्ज़ हो जाऊँगा
वह ठूँठ सोचता है कि—
फिर फटकने नहीं दूँगा उनको कभी पास
 
लेकिन वह ठूँठ शायद—
अपने ख़ानदानी त्याग से अनजान नहीं है॥

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

Abhisaar singh 2026/04/18 09:56 AM

कविता को पढ़ते समय एक विशेष प्रकार की 'भाषाई बेचैनी' (Linguistic Dissonance) का अनुभव करता हुं। इसका मुख्य कारण शब्दों का चयन है। एक ओर कवि 'शुद्ध वर्तनी' और तत्सम शब्दों का प्रयोग करते हैं (जैसे: स्वार्थपरायणता, निष्पाप, सांत्वना, वीभत्स), वहीं दूसरी ओर अचानक उर्दू मूल के शब्दों का प्रवेश होता है (जैसे: बेखबर, दरख़्त)। ​यह मिश्रण कविता के 'टेक्सचर' को खंडित करता है। जब पाठक एक 'संस्कृतनिष्ठ' वातावरण में डूबा हो, तो अरबी-फ़ारसी मूल के शब्द एक 'जर्क' की तरह महसूस होते हैं। एक परिपक्व रचना के लिए यह आवश्यक है कि वह शुरू से अंत तक एक ही भाषाई लहजे (Diction) का पालन करे। यदि 'दरख़्त' है तो उसके साथ 'साया' जमता है, और यदि 'निष्पाप' है तो 'वृक्ष' अधिक न्यायसंगत लगता है।

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

दोहे

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं