अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित
पीछे जाएं

भीड़ में भी तुम मुझे पहचान लोगे

भीड़ में भी
तुम मुझे पहचान लोगे 
मैं निषिद्धों की 
गली का नागरिक हूँ 
 
हर हवा छूकर मुझे 
तुम तक गई है 
गन्ध से पहुँची 
नहीं क्या यन्त्रणाएँ 
या किसी निर्वात में 
रहने लगे तुम
कर रहे हो जो 
तिमिर से मन्त्रणाएँ 
 
मैं लगा हूँ राह 
निष्कंटक बनाने 
इसलिए ठहरा हुआ 
पथ में तनिक हूँ  
 
हर क़दम पर
भद्रलोकी आवरण हैं 
हर तरह विश्वास को 
जो छल रहे हैं 
था जिन्हें रहना 
बहिष्कृत ही चलन से 
चाम के सिक्के 
धड़ाधड़ चल रहे हैं 
 
सिर्फ़ नारों की तरह 
फेंके गए जो 
मैं उन्हीं विख्यात 
शब्दों का धनिक हूँ
 
मैं प्रवक्ता वंचितों का,
पीड़ितों का 
यातना की 
रुद्ध-वाणी को कहूँगा 
शोषितों को शब्द 
देने के लिए ही 
हर तरह प्रतिरोध में 
लड़ता रहूँगा 
 
पक्षधर हूँ न्याय 
समता बंधुता का
मानवी विश्वास का 
अविचल पथिक हूँ

इस विशेषांक में

कहानी

कविता

गीत-नवगीत

साहित्यिक आलेख

शोध निबन्ध

आत्मकथा

उपन्यास

लघुकथा

सामाजिक आलेख

बात-चीत

अन्य विशेषांक

  1. सुषम बेदी - श्रद्धांजलि और उनका रचना संसार
  2. ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक तेजेन्द्र शर्मा का रचना संसार
  3. फीजी का हिन्दी साहित्य
  4. कैनेडा का हिंदी साहित्य
पीछे जाएं