अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित
पीछे जाएं

डर

आज़ाद लबों से डर है उनको
खुले ख़्यालों से डर है उनको
रीत बदलने से डर है उनको
बन्द दिमाग़ों से नहीं
खुली किताबों से डर है उनको
झुकी सहमीं नज़रें वो चाहते
उठती नज़रों से डर है उनको
सवालिया ज़ुबान से डर है उनको
बस पोथी पतरे वो चाहते
सोच समझ से डर है उनको
बस रटा रटाया उगल दो
उड़ता परिन्दा दौड़ता घोड़ा
वो नहीं चाहते
पिंजरे और कनटाप वो बेचते
सेवा में बन गलीचा बिछ जाये
ऐसी औरत उन्हें चाहिये
जिसे रौंद उनमें ओज जगे
बात काटने कहने वाली
दृढ़ औरत से डर है उनको
नये दौर से डर है उनको
जनता नहीं वो प्रजा चाहते
साधक नहीं वो भक्त चाहते
मनुष्य नहीं वो जीव चाहते
वो सवालों से डरते हैं
शब्दकोश से
विस्म्यादिबोधक व प्रश्नचिन्हों को
हटा देना चाहते हैं
भाषा के ज़िन्दापन से
शब्दों की मारकता से डर है उनको
जारी कर रहे हैं वो सरकारी गज़ट में
कुछ भंगिमाएँ
अब उन्हीं में देश बतलायेगा
जैसे हाँ में सिर हिलाना
दुम हिलाना, जीभ लपलपाना
वो हुश कहें तो 
झपट नोच लें
मजाल है कि ज़रा सोच ले
मातृभाषा नहीं वो
आदिम भाषा मारकाट की
भर देना चाहते हैं
भाव भाषा विचार सबको
निरस्त कर देना चाहते हैं
डर है उनको भाषा और
मानुष के संबन्ध से
संबन्ध से उपजी ऊर्जा से
कविता से भाषण से
वो डरे हुए हैं 
क्योंकि
उनके पंजे नाख़ून दाँत 
और लार में रैबिज़
जनता पहचान गई है
देश धर्म की आड़ में उनके
इरादे जान गई है
इसी चेतना से डर है उनको
हाँ भाषा मनुष्य और  ज्ञान की
चेतना से डर है उनको
अब जनता उनसे डरना 
छोड़ रही है
इसी बात से डर है उनको

इस विशेषांक में

कहानी

कविता

गीत-नवगीत

साहित्यिक आलेख

शोध निबन्ध

आत्मकथा

उपन्यास

लघुकथा

सामाजिक आलेख

बात-चीत

अन्य विशेषांक

  1. सुषम बेदी - श्रद्धांजलि और उनका रचना संसार
  2. ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक तेजेन्द्र शर्मा का रचना संसार
  3. फीजी का हिन्दी साहित्य
  4. कैनेडा का हिंदी साहित्य
पीछे जाएं