हमारी मुलाक़ात
कविता | डॉ. रजनी दिसोदियावह बहुत ख़ुश थी
उसे यहाँ पहुँचने में कोई परेशानी नहीं हुई थी।
उत्साह से वह बताने लगी,
जब थी पाँच की तभी से
दादा ही सुनाते थे मानस
बिठाकर पास प्यार से।
और जब हुई दस की तो नानी ने ही कह सुनाई
कथा कामायनी की,
एक-एक पन्ना बाँचकर बताया था माँ ने
जब वह हुई पन्द्रह की
पिता के घर अलमारियाँ ही अलमारियाँ थीं
अलमारियों में किताबें ही किताबें
जो पकड़कर हाथ बिठा लेती थी उसे अपने पास
खेल ही खेल में
किताबों की सीढ़ियाँ बनाकर जब वह
चढ़ बैठी उन अलमारियों के ऊपर तो सरक गई छत आप ही आप
घर के ऊपर एक दूसरा घर था
एक घर से दूसरे घर में आते-आते वह पच्चीस की हो गई थी।
यहाँ भी किताबों से भरी अलमारियाँ ही अलमारियाँ थीं
जिन्हें सीढ़ियों सी लाँघती वह अचानक मेरे सामने थी,
हँसती- खिलखिलाती
मासूस सी बतियाती
“अरे यहाँ पहुँचना कौन बड़ी बात है,
मेरे घर से तो सीढ़ियाँ सीधे आकर यहीं ख़त्म होती हैं।“
“सच”, उसने गले के बीच चुटकी से पकड़कर
“क़सम से” कहा।
“और आप कैसे आईं?”
अब मेरी बारी थी
उसने मेरी आँखों में झाँका।
उसका मासूम चेहरा बेहद ख़ूबसूरत था।
’मैं’...; मैं ज़रा उलझी, फिर सुलझी, फिर बोली---
’अरे मुझे तो पता भी नहीं था कि
यह भी कोई जगह है जहाँ आया जा सकता है?’
’हैं....???” उसने आँखें सिकौड़ी।
मैं तो घर से स्कूल को चली थी
स्कूल के बग़ीचे में बीचों बीच एक बिल था जिसमें
खरगोश एक झाँकता था बाहर कभी- कभी
न जाने क्यों वह मुझे भा गया।
बस उसे पकड़ने को मैं जा घुसी उसी बिल में।
भीतर सुरंग थी,
काली-अँधेरी, टूटी-फूटी
जंग खाई किसी पुरानी पाईप लाईन सी।
बड़े-बड़े पत्थर पड़े थे बीच में
जो हटाये मैंने इन्हीं हाथों से
अकेले
सालों साल भीतर ही खिसकती रही थोड़ा-थोड़ा।’
मैंने देखा उसकी आँखें फैलने लगी हैं
वह रोमांचित सी मुझे सुन रही है।
“आपके घर से कोई नहीं आया मदद को?”
उसने एक ही साँस में पूछा
’आए न, एक एक कर सब आए
माँ-पिता , भाई-बहन
पर वहीं बिल के मुहाने पर ही खड़े रह गए।’
“हमने तो नहीं देखा कोई खरगोश
यहाँ कभी,”
सभी बतिया रहे थे।
बाहर भीड़ जुटी थी।
किसी को समझ ही नहीं आ रहा था
आख़िर स्कूल की इतनी समझदार लड़की
ऐसे कैसे किसी बिल में घुस गई।
“सच तो, आपको डर नहीं लगा?”
उसने उलझन सी में पड़ कर पूछा।
“डरने का टाईम ही कहाँ था” मैने बताया
मैं तो जुनूनी की तरह उस खरगोश के पीछे,
भाग रही थी।
शायद वह भी चाहता था कि
मैं उसे पकड़ लूँ।
भागते-भागते वह रुक-रुक कर पीछे देखने लगता..
जब कभी वह ओझल हो जाता मेरी निगाहों से
तो आस-पास की दीवारों पर कोई पहेली सी उभर आती,
कभी कोई सूत्र
कभी कोई सवाल
जैसे ही मैं उन्हें सुलझाती, वह फिर दीखने लगता।
“फिर..” उसने उत्सुकता से पूछा।
फिर क्या, जब वह मेरी पकड़ में आया
तो मैने ख़ुद को यहाँ पाया,
तुम्हारे सामने।”
मैने मुस्कुरा कर कहा।
“वाह यह तो बड़ी मज़ेदार रही, और वह तुम्हारा खरगोश..
कहाँ है मुझे दिखाओ न...’
उसने बड़ी उम्मीद से मेरा हाथ पकड़ कर कहा।
“वह तो मैं अपने बहन-भाईयों को दे आई,
उन्हें विश्वास ही जो न होता था कि ऐसा कोई खरगोश भी है।“
पर अब वह कुछ उदास हो चली थी
वे सारी किताबें जो उसने पढ़ी थीं या उसे पढ़ाई गई थीं उनमें
ऐसे किसी खरगोश का ज़िक्र ही नहीं था।
इस विशेषांक में
कहानी
- आरक्षण सुनीता मंजू | कहानी
- मन्तर सुनीता मंजू | कहानी
- अंतर्द्वंद्व कावेरी | कहानी
- सुरंग दयानन्द बटोही | कहानी
- ऋण – ऊऋण इला कुमार | कहानी
- प्रवचन डॉ. जयप्रकाश कर्दम | कहानी
- सेमिनार डॉ. रानी कुमारी | कहानी
- स्पोर्टस ट्रायल डॉ. रजनी दिसोदिया | कहानी
- कोढ़िन डॉ. रजनी दिसोदिया | कहानी
- आवरण अजय नावरिया | कहानी
- पफ़ डॉ. टेकचंद | कहानी
- दुर्गी नीरजा हेमेन्द्र | कहानी
कविता
- बहादुर लड़की डॉ. रजत रानी मीनू | कविता
- हम आदिवासी हैं वीना श्रीवास्तव | कविता
- न्याय होगा शोषितों के हाथ वीना श्रीवास्तव | कविता
- मृगतृष्णा की क़ीमत वीना श्रीवास्तव | कविता
- गमलों के सोवनियर वीना श्रीवास्तव | कविता
- श्रेष्ठाणु सतीश खनगवाल | कविता
- नहीं चाहिए रामराज्य सतीश खनगवाल | कविता
- मैं नीच और तुम महान सतीश खनगवाल | कविता
- क्या हम मनुष्य नहीं हो सकते? सतीश खनगवाल | कविता
- घोषणा सतीश खनगवाल | कविता
- जादुई छड़ी कावेरी | कविता
- बाढ़ की विभीषिका कावेरी | कविता
- प्रमथ्यु जाग रहा है दयानन्द बटोही | कविता
- अपना घर दयानन्द बटोही | कविता
- इतिहास दयानन्द बटोही | कविता
- चोट दयानन्द बटोही | कविता
- मेरे सहयोगी दयानन्द बटोही | कविता
- अपनी विवशता दयानन्द बटोही | कविता
- शम्बूक अट्टहास कर रहा है डॉ. रजनी दिसोदिया | कविता
- डर डॉ. टेकचंद | कविता
- प्रेम में घर से भागी लड़कियों की सहेली होना... डॉ. टेकचंद | कविता
- पानी डॉ. टेकचंद | कविता
- प्रेमचंद डॉ. टेकचंद | कविता
- बाँस का बच्चा डॉ. टेकचंद | कविता
- जनेऊतोड़ लेखक डॉ. मुसाफ़िर बैठा | कविता
- कर्तव्य भर नफ़रत डॉ. मुसाफ़िर बैठा | कविता
- थर्मामीटर डॉ. मुसाफ़िर बैठा | कविता
- ब्राह्मणवाद की विष-नाभि की थाह में डॉ. मुसाफ़िर बैठा | कविता
- सुनो द्रोणाचार्य डॉ. मुसाफ़िर बैठा | कविता
- किताब डॉ. रजनी अनुरागी | कविता
- सवेरा बुनती स्त्रियाँ डॉ. रजनी अनुरागी | कविता
- फूलन डॉ. रजनी अनुरागी | कविता
- यात्रा में स्त्री डॉ. रजनी अनुरागी | कविता
- बरनी डॉ. रजनी अनुरागी | कविता
- बुद्ध अगर तुम औरत होते डॉ. रजनी अनुरागी | कविता
- तुम्हारा कोट डॉ. रजनी अनुरागी | कविता
- हमारी कविता डॉ. रजनी अनुरागी | कविता
- गृहणी डॉ. रानी कुमारी | कविता
- प्रश्न डॉ. पूनम तूषामड़ | कविता
- लॉक डाउन -3 डॉ. पूनम तूषामड़ | कविता
- परख डॉ. पूनम तूषामड़ | कविता
- बलिगाथा डॉ. मुकेश मानस | कविता
- क्योंकि मैं अनुसूचित ठहरा! हेमंत कुमार मेहरा | कविता
- हमारी मुलाक़ात डॉ. रजनी दिसोदिया | कविता
- हरिजन ज़हर प्रीति गोविंदराज | कविता
- संघर्ष अभी बाक़ी है... डॉ. श्रवण कुमार सोलंकी | कविता
गीत-नवगीत
साहित्यिक आलेख
- दलित साहित्य और मानवाधिकार डॉ. अनामिका अनु | साहित्यिक आलेख
- साहित्य और आन्दोलन के रिश्ते मोहनदास नैमिशराय | साहित्यिक आलेख
- बिहार-झारखंड में दलित साहित्य का समकालीन परिदृश्य डॉ. मुसाफ़िर बैठा | साहित्यिक आलेख
- समकालीन दलित कविता रेखा पी. मेनोन | साहित्यिक आलेख
- जाति और वर्ण, इतिहास पर पर्दा क्यों? डॉ. रजनी दिसोदिया | साहित्यिक आलेख
- सहानुभूति बनाम स्वानुभूति डॉ. रजनी दिसोदिया | साहित्यिक आलेख
- दलित कहानी की परंपरा डॉ. अरविंद कुमार | साहित्यिक आलेख
- दलित साहित्य का सौंदर्यशास्त्र : कुछ विचार डॉ. रेखा सेठी | साहित्यिक आलेख
- भारतीयता की अवधारणा और दलित साहित्य डॉ. जयप्रकाश कर्दम | साहित्यिक आलेख
- कहानियों में प्रतिबिबिंत दलित स्त्री डॉ. सुमित्रा महरोल | साहित्यिक आलेख
- अस्पृश्यता : आधुनिक भारत में प्राचीन रोग डॉ. मनीष गोहिल | साहित्यिक आलेख
- केशव कहि न जाइ का कहिए डॉ. आर.बी. भण्डारकर | साहित्यिक आलेख
शोध निबन्ध
- महामारी के समय में दलित जीवन के संकट : सोशल मीडिया में उसकी प्रस्तुति आशीष कुमार पाण्डेय | शोध निबन्ध
- स्वामी विवेकानंद: दलितोत्थान के मसीहा डॉ. कमल किशोर गोयनका | शोध निबन्ध
- सुशीला टाकभौरे की कहानियों में अभिव्यक्त सामाजिक चेतना डॉ. प्रीती. के. | शोध निबन्ध
- जीवन यथार्थ का दस्तावेज़: जूठन डॉ. नरेश कुमार | शोध निबन्ध
- हिन्दी साहित्य और दलित विमर्श प्रो. रमा | शोध निबन्ध