अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आज फिर ढलने लगी है शाम, प्रिय देखो ज़रा

आज फिर ढलने लगी है शाम, प्रिय देखो ज़रा।
आज फिर यह झील सोने की नयी गागर बनी है,
फिर प्रतीचि के क्षितिज पर स्वर्ण की चादर तनी है।
बादलों की बालिकायें, सिन्दूरी चूनर लपेटे,
उछलती उत्ताल लहरों पर, बजाती पैंजनी है।

 

यह पुकुर का मुकुर कितना हो रहा अभिराम? प्रिय देखो ज़रा।

 

आज फिर ढलने लगी है शाम, प्रिय देखो ज़रा।
कौंध यादों में गया है पुन: कालिन्दी का तट-बट,
गोपियों की खिलखिलाहट, फागुनी ब्रज-ग्राम पनघट।
रोज किरणों की नई पीताम्बरी चूनर पहन कर,
खेलते यमुना के जल में श्यामवर्णी मेघ नटखट।

 

याकि कालिय पर थिरकते पीतपट घनश्याम। प्रिय देखो ज़रा।

 

आज फिर ढलने लगी है शाम, प्रिय देखो ज़रा।
इन्द्र-धनुषी क्षितिज के पथ सूर्य का रथ जा रहा है।
चाँद पूरब की लहर पर डुबता-उतरा रहा है।
स्निग्ध संध्या ने सितारों की नई साड़ी पहन ली,
नया पुरवैया का झोंका झील को सहला रहा है।

 

उतर आया व्योम पीने झील का सौन्दर्य यह उद्‌याम। प्रिय देखो ज़रा।


आज फिर ढलने लगी है शाम, प्रिय देखो ज़रा।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

स्मृति लेख

कविता

कहानी

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं