अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कैसे-कैसे लोग

 

अन्धे पति का हाथ थामे महिला ट्रेन में भीख माँग रही थी। अपने मजबूर और लाचार होने की दुहाई दे रही थी। आदमी लड़खड़ा कर चल रहा था। वह अपनी आँखों की पलकों को अजीब ढंग से नचा रहा था। जबकि महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ और जवान थी। जब भीख माँगते यह जोड़ी आगे बढ़ी तो एक शिष्टमंडल ने उन्हें अपने पास रोक लिया। 

वो लोग कहने लगे, “अरे, इनकी आँखें तो ठीक हो सकती हैं। ये बिल्कुल सही हो जाएँगे।”
इस पर महिला ने प्रतिकार किया, “क्या मज़ाक़ करते हो, बाबू? ये जन्मांध हैं। इनकी आँखें कभी सही नहीं हो सकतीं।”

इस पर वो लोग बोले, “हम सभी डॉक्टर हैं। हम लोग एक चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत ज़रूरतमंद लोगों की आँखों का फ़्री इलाज करते हैं। यहाँ तक कि आँखें भी ट्रांसप्लांट करते हैं। वो भी मुफ़्त। इनकी आँखें सफ़ेद तो हो रही हैं। पर हम लोग इन्हें संजीवनी प्रदान करेंगे। ये भलीभाँति देखने लगेंगे। ये जन्मांध नहीं हैं। बस इनकी आँखों की रोशनी जा रही है। इन्हें तत्काल उपचार की ज़रूरत है। नहीं तो कुछ दिन बाद स्थिति भयावह हो जाएगी और ये सच में अन्धे हो जाएँगे।”

इस पर महिला ने कहा, “जाने दो बाबू, क्यों पीछे पड़े हो। अगर सच में अन्धे हो जाते हैं, तो हो जाने दो। ठीक ही तो रहेगा। अब आप सबसे क्या छिपाना? यही तो हमारी रोज़ी-रोटी का ज़रिया है। हम इसे नहीं खोना चाहते। इनकी आँखें ठीक करा कर हमें कुछ नहीं मिलेगा। वर्षों से हम भीख माँगकर गुज़ारा कर रहे हैं। आप सब हमारी रोज़ी पर लात मत मारो।”

ये शब्द सुनकर शिष्टमंडल आवाक् रह गया। इसके बाद महिला अपने पति पर झल्लाकर बोली, “यहाँ खड़े-खड़े मुँह क्या देख रहे हो? आगे क्यों नहीं बढ़ते? क्या बनवा दूँ तुम्हारी आँखें?” पत्नी की ऐसी जली-भुनी बातें सुनकर पति आगे बढ़ गया और शिष्टमंडल उन्हें देखता रह गया। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कहानी

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं