अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कैसे समझाएँगे

 

आज, 
ज़िन्दगी कितनी फ़ास्ट हो गई है 
इंसान बड़ा
दुनिया छोटी हो गई है
ज्ञान के सारे संसाधन 
इंटरनेट के माध्यम से 
मुट्ठी में पड़े मोबाइल में 
सीमित हो गए हैं 
 
ऐसे में हम 
अपनी वर्तमान 
और भविष्य की पीढ़ी को 
कैसे समझा पाएँगे
सूरदास के 
‘संदेसनि मधुबन कूप भरे’
का अर्थ 
क्या वे सभी पद
वे सभी भाव
हो जाएँगे अब व्यर्थ
 
कैसे समझाएँगे कि
चार कोस दूर बसे
मथुरा से गोकुल की दूरी
श्रीकृष्ण या राधा 
बरसों में भी 
क्यों तय नहीं कर पाए
जबकि आज हम
मिनटों में कोसों की यात्रा
पूर्ण करते हैं वायुयान से 
 
ज़िन्दगी 
कितनी फ़ास्ट हो गई है

आज हम 
गुलेरी जी की कहानी
‘उसने कहा था’ का प्रेम 
कैसे समझा पाएँगे
इस पीढ़ी को 
जो कई कई डेटिंग के बाद 
बड़े निरपेक्ष भाव से 
कह देती है 
मुझे नहीं है तुमसे प्यार 
मैं तेरे साथ 
कर नहीं सकता निर्वाह
मानो कोई बटोही 
थोड़ी देर सुस्ताने को 
आ बैठा था उसके पास
और अब पीछे की धूल झाड़ 
अपने गंतव्य की ओर
बढ़ जाना चाहता है 
 
इतना ही नहीं 
शादी के सात फेरों के कुछ घंटों बाद
आपसी सहमति से 
जब ले लेते हैं
लोग तलाक़ 
तब नल-दमयंती की 
दुष्यंत-शकुंतला की 
सावित्री-सत्यवान की
या लक्ष्मण-उर्मिला की
कथा का प्रेम 
उन्हें कैसे समझा पाएँगे
 
आज
ज़िन्दगी कितनी फ़ास्ट हो गई है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

अनूदित लोक कथा

व्यक्ति चित्र

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. सरप्राइज गिफ्ट