मानव (नवल किशोर)
काव्य साहित्य | कविता नवल किशोर कुमार3 May 2012
मैं मानव,
पंचतत्वों से बना,
एक निरीह प्राणी।
आदि से लेकर अंत तक
कर्मों का बोझ ढोता,
मैं मानव,
एक निरीह प्राणी।
देश, समाज, संस्कार
और भी न जाने कितने,
बंधनों में जकड़ा,
मैं मानव,
एक निरीह प्राणी।
कभी स्वयं को मिटाकर,
सृष्टि के नवनिर्माण का,
दम भरने वाला,
मैं मानव,
एक निरीह प्राणी।
वक्त के थपेड़ों को,
अपने तन पर सहता,
अपने ही हाथों,
अपना समूल नष्ट करने को आतुर,
पाखंड से पीड़ित,
मैं मानव,
एक निरीह प्राणी।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अब नहीं देखता ख़्वाब मैं रातों को
- अब भी मेरे हो तुम
- एक नया जोश जगायें हम
- क़िस्मत (नवल किशोर)
- कोशिश (नवल किशोर)
- खंडहर हो चुके अपने अतीत के पिछवाड़े से
- ख़्वाहिशें (नवल किशोर)
- गरीबों का नया साल
- चुनौती
- चूहे
- जीवन का यथार्थ (नवल किशोर)
- जीवन मेरा सजीव है प्रिये
- नसों में जब बहती है
- नागफनी
- बारिश (नवल किशोर कुमार)
- बीती रात के सपने
- बैरी हवा
- मानव (नवल किशोर)
- मैं लेखक हूँ
- मोक्ष का रहस्य
- ये कौन दे रहा है यूँ दस्तक
- रोटी, कपड़ा और मकान
- वक़्त को रोक लो तुम
- शून्यता के राह पर
- सुनहरी धूप (नवल किशोर)
- सूखे पत्ते
- स्वर्ग की तलाश
- हे धर्मराज, मेरी गुहार सुनो
ललित निबन्ध
सामाजिक आलेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं