मैं लेखक हूँ
काव्य साहित्य | कविता नवल किशोर कुमार3 May 2012
मैं लेखक हूँ
तार्किक भौतिकता का अमर स्वरूप हूँ
समय की तेज धार समझता हूँ
हरदम कल्पनाओं की बात करता हूँ।
लेखनी के तीक्ष्ण स्वरों से,
जन-जन की बात कहता हूँ
समाज के बंधनों में जकड़ा
छटपटाहट में अकुलाता हूँ
मिटता नहीं मोह माया का,
ज़मीनी हक़ीक़त को झुठलाता हूँ।
काम, क्रोध और कामना हैं बंधु मेरे,
मोक्ष प्राप्ति की कामना करता हूँ।
तज स्वार्थ व निःस्वार्थ सब,
हर पल जीवन की सच्ची बात कहता हूँ
इतिहास का मूक साक्षी मैं,
इतिहास रचने की कोशिश करता हूँ।
समा इतिहास की गर्त में,
खोखली आत्मा का अन्वेशण करता हूँ।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अब नहीं देखता ख़्वाब मैं रातों को
- अब भी मेरे हो तुम
- एक नया जोश जगायें हम
- क़िस्मत (नवल किशोर)
- कोशिश (नवल किशोर)
- खंडहर हो चुके अपने अतीत के पिछवाड़े से
- ख़्वाहिशें (नवल किशोर)
- गरीबों का नया साल
- चुनौती
- चूहे
- जीवन का यथार्थ (नवल किशोर)
- जीवन मेरा सजीव है प्रिये
- नसों में जब बहती है
- नागफनी
- बारिश (नवल किशोर कुमार)
- बीती रात के सपने
- बैरी हवा
- मानव (नवल किशोर)
- मैं लेखक हूँ
- मोक्ष का रहस्य
- ये कौन दे रहा है यूँ दस्तक
- रोटी, कपड़ा और मकान
- वक़्त को रोक लो तुम
- शून्यता के राह पर
- सुनहरी धूप (नवल किशोर)
- सूखे पत्ते
- स्वर्ग की तलाश
- हे धर्मराज, मेरी गुहार सुनो
ललित निबन्ध
सामाजिक आलेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं