रोटी, कपड़ा और मकान
काव्य साहित्य | कविता नवल किशोर कुमार25 Feb 2014
रोटी
कुछ बेचैन लोग,
क्षुधाग्नि की ज्वाला में जलकर भी,
ठंढी आहें भरते हैं,
इस इत्मिनान के साथ,
चलो, कल की न सही,
आज का इंतज़ाम तो हो ही गया।
कपड़ा
कुछ बेचैन लोग,
स्वयं एक फटी लंगोट पहनकर भी,
अपनी नवयौवना बेटी को इज़्ज़त के साथ,
ढंकना चाहते हैं,
इस विश्वास के साथ,
चलो, आज न कल ही सही,
इज़्ज़त सलामत रही, तो
किसी न किसी खूँटे से बँध ही जायेगी।
मकान
कुछ बेचैन लोग,
दो गज जमीन और,
एक अंगुल आसमान के लिए,
आजीवन तरसते हैं,
इस विश्वास के साथ,
चलो, मरने के बाद ही सही,
कब्र में जगह मिले ना मिले,
कुछ बेचैनों के काम तो आ ही जायेंगे।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अब नहीं देखता ख़्वाब मैं रातों को
- अब भी मेरे हो तुम
- एक नया जोश जगायें हम
- क़िस्मत (नवल किशोर)
- कोशिश (नवल किशोर)
- खंडहर हो चुके अपने अतीत के पिछवाड़े से
- ख़्वाहिशें (नवल किशोर)
- गरीबों का नया साल
- चुनौती
- चूहे
- जीवन का यथार्थ (नवल किशोर)
- जीवन मेरा सजीव है प्रिये
- नसों में जब बहती है
- नागफनी
- बारिश (नवल किशोर कुमार)
- बीती रात के सपने
- बैरी हवा
- मानव (नवल किशोर)
- मैं लेखक हूँ
- मोक्ष का रहस्य
- ये कौन दे रहा है यूँ दस्तक
- रोटी, कपड़ा और मकान
- वक़्त को रोक लो तुम
- शून्यता के राह पर
- सुनहरी धूप (नवल किशोर)
- सूखे पत्ते
- स्वर्ग की तलाश
- हे धर्मराज, मेरी गुहार सुनो
ललित निबन्ध
सामाजिक आलेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं