पहली बारिश
काव्य साहित्य | कविता अनुपमा रस्तोगी15 Aug 2019
महकता गुलाब
लचकता बेला
नाचता मोर
चहकता चकोर
घड़घाड़ते बादल
चमकती बिजली
टरटराते मेढ़क
किटकिटाते झींगुर
गुनगुनाती हवा
बहकता आँचल
मचलता मन
भीगता तन
लबालब पोखर
ताल, नदी और नहर
हरी भरी प्रकृति
इतराती और सँवरती
सतरंगा इंद्रधनुष
प्रफुल्लित आनंदित मन
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
नज़्म
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं