अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बहती शाम 

दिल्ली गुड़गाँव/गुरुग्राम एनसीआर,नेशनल कैपिटल/NCR, National capital region में आते हैं। दूरी 35 किलोमीटर है पर ऑफ़िस समय में यह रास्ता तय करने में 1.5 से 2 घंटे लग जाते है।
 
आजकल रोज़ शाम मेरी सूरज
के साथ दौड़ लगती है, 
देखें कौन जल्दी घर पहुँचता है 
इस बात पर शर्त लगती है। 
 
दिल्ली ऑफ़िस से शाम को जल्दी टैक्सी से
गुडगाँव घर के लिए निकल पड़ती हूँ 
पेड़, पौधे, रास्ता और सूरज के बदलते रंग
अपने मोबाइल में क़ैद करती रहती हूँ। 
 
हर रोज़ वही लम्बा कारों का क़ाफ़िला 
कोई वीआईपी मूवमेंट और 
किसी न किसी वजह से लगा जाम 
मंद मंद रेंगता हुआ ट्रैफ़िक 
और बहती ढलती शाम। 
 
इतनी तरक़्क़ी इतने फ़्लाइओवर के बाद भी 
सब कुछ बेमानी और व्यर्थ लगता है 
जब हर रोज़ दिल्ली गुडगाँव के बीच का 
चालीस किलोमीटर का सफ़र बहुत लम्बा लगता है। 
 
बस एक बार फिर इस दौड़ मैं
सूरज मुझ से आगे निकल जाता है 
मैं वही हाईवे पर अटकी रह जाती हूँ 
और वो मुझसे पहले घर पहुँच जाता है। 
 
पल भर को मेरा मन दुखी हो जाता है 
पर अगले ही पल यह सोचकर ख़ुश हो जाती हूँ 
की कितनी ख़ुशनसीब हूँ मैं जो रोज़
इस सुरमई शाम के सतरंगी
रंगों को निहार पाती हूँ 
ऐसे कितने लोग है जो यह 
ख़ूबसूरत नज़ारा देख पाते हैं 
वोह सब तो अपने ऑफ़िस के 
बंद कमरों में शाम बिताते हैं। 
 
और फिर इसी आशा के साथ घर पहुँचती हूँ 
और आने वाले नए दिन, नयी सुबह, 
नयी शाम का आतुरता से इंतज़ार करती हूँ। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

Anil 2023/12/22 10:02 AM

Loved reading this poem and could relate to the feelings. Throughout my working life, मैंने भी सूर्य देवता के साथ बहुत बार रेस लगाई और बहुदा हारा हूँ। Can’t forget the beauty of the sun going down behind middle-eastern sand dunes, Canadian Rockies and far-eastern seas. अच्छा लिखा है। Keep writing.

Rashmi Kumar 2023/12/21 12:17 PM

महानगर की रोज़मर्रा जिन्दगी को अतिसुन्दर नज़रिए से दिखाती कविता

Kanchan 2023/12/21 10:59 AM

Bahut khoobsurat

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

नज़्म

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं