अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

रखवाला काशी के

 

कालभैरवाष्टक (संस्कृत भाषा से अनूदित प्रार्थना)

अनुवादक: प्रियांशी मिश्रा
 
देवराज से सेवित ऋषिगणों से पूजित
धारण करें वो चंद्रमा, दयालु कहलाएँ
हैं भुजंग धारी, मैं उनकी शरण आई
बचाते मुझे हैं सब झंझावातों से
उस भैरव को नमन जो रखवाला काशी के
 
जिनमें कोटि सूर्य की प्रभा व्याप्त है
जिनके भक्तों के जग में सब दुख समाप्त हैं
कमल-सा नयन, नीलकंठ अनंत वो, 
त्रिनेत्र वाला, कल्पवृक्ष दयावंत वो
जिनके त्रिशूल पर टिकते तीनों लोक हैं
मनुष्यों को तारने में वो ही अमोघ हैं
मिलता जो माॅंगो उस मृत्युहारी से
उस भैरव को नमन जो रखवाला काशी के
 
त्रिशूल, फँदा, कुल्हाड़ी हैं उनके हाथ में 
बिगड़ी सँवारने वाली शक्ति उनके साथ में 
जगत के हैं कारण कष्टों का कर निवारण 
कैलाश सॅंवारें वो तांडवेश्वर भयहारी हैं
उस भैरव को नमन जो रखवाला काशी के
 
धारण किए उन्होंने, स्वर्ण के अलंकार 
वो सुंदरेश्वर कहलाएँ नमन उन्हें बारंबार 
हैं भक्ति-मुक्ति दायक, हैं भक्तों के सहायक
हैं सर्वलोकवासी, हैं सर्वसमृद्धि के दायक
स्वर्ण वर्ण की प्यारी-सी उनकी है किंकिणी
अपनी ध्वनियों से रचती कई मधु रागिणी
निज रूप दिखला तारें कलियुग मायावी से 
उस भैरव को नमन जो रखवाला काशी से। 
 
आनंददाता हैं, वो हैं धर्म के रक्षक, 
अन्याय न सहते, हैं अधर्म के भक्षक
जिनसे लिपटे हैं कंचनवर्ण शेषनाग ये
छुड़ाते हैं हमें जन्मों के कर्म पाश से
कहाँ तक लिखे गुण शिव अभिलाषी ये
उस भैरव को नमन जो रखवाला काशी से। 
 
मणि रत्न बलिहारी मनोरमपदत्राण को
मृत्यु दर्प नाशी, हरें काल के भी प्राण को
नित्य अद्वितीय हैं, परिशुद्ध पूजनीय हैं
मस्त हैं वो जो गुहार लगाए उन भयहारी से
उस भैरव को नमन जो रखवाला काशी से
 
हनुमंत-सा अट्टहास करते काली सी हुंकार 
ब्रह्माकृत नश्वर जग को इक झटके में कँपाते
उनकी क्रोध भरी दृष्टि से पाप मुक्त होती सृष्टि 
सिद्धि भी मिले जो माँगे मुंडमालधारी से
उस भैरव को नमन जो रखवाला काशी से
 
पुरातन सनातन निज दिव्यरूप दिखाते हैं
दर्शन दे भक्तों के यूँ कष्ट हर लेते हैं
भूत संग रहते हैं, भेदभाव न करते हैं
पुण्य-पाप सबको बराबरी से देखते हैं
नीति युक्त चले जगत त्रिपुरासुरनाशी से 
उस भैरव को नमन जो रखवाला काशी से
 
ज्ञान बुद्धि सिद्धि मुक्ति देने वाली यह स्तुति
गुण पुण्य बढ़ जाए जो जप ले हर की कीरति
जो पढ़े इस स्तोत्र को शांत भक्ति भाव से
मृत्योरांत लग जाए भैरव के पाँव-छाँव से
मिल जाए मोक्ष उसे सर्वविकारहारी से
 कालभैरव को नमन जो रखवाला काशी से। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

किशोर साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. मम्मी जल्दी आओ न