अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सच्चा श्राद्ध

लघु-नाटिका

निर्मला: 

अरे! यह क्या हुआ? कार का एक किनारा पिचक कैसे गया?

जगदीश: 

(बुरा सा मुँह बनाते हुए) क्या बताऊँ! आजकल कुछ सही नहीं हो रहा . . . कल दो सौ रुपये गिर गए और आज एक बछड़ा सड़क पर दौड़ता हुआ गाड़ी से टकरा गया और मर गया, जिस के कारण गाड़ी का बहुत नुक़्सान हुआ है। अब सर्विस सेंटर ले जाना पड़ेगा और वहाँ फिर रुपयों में आग लगेगी। 

निर्मला: 

रुपयों में आग लगेगी! . . . ऐसा क्यों कहते है आप? लाभ-हानि तो चलती रहती है लेकिन बछड़ा गाड़ी से टकराकर मर गया यह बहुत बुरा हुआ। 

जगदीश:

(खिसियाते हुए) मतलब . . . रुपये कोई मायने नहीं रखते तुम्हारे लिए। बड़ी मुश्किल से रुपया कमाया जाता है। 

निर्मला: 

(स्वर को थोड़ा नीचे रखते हुए) रुपया मायने रखता है . . . लेकिन मानसिक शान्ति रुपये से अधिक मायने रखती है। कानपुर की इतनी बड़ी चमड़ा फ़ैक्ट्री के मालिक है आप . . . इतने से नुक़्सान के लिए आप इतना परेशान हो . . . यह बात ठीक नहीं। अरे! . . . गाड़ी तो ठीक हो जाएगी पर बेचारे बछड़े के प्राण तो वापस न आएँगे अब? . . . चलो छोड़ो . . . जो ईश्वर की मर्ज़ी। आज पितृपक्ष की अमावस्या है पंडित जी आते ही होगे। आप सफ़ेद कुर्ता पहनकर आइए। 

जगदीश: 

(हाथ झटकते हुए) लो . . . अब फिर रुपये ख़र्च करने पड़ेंगे। तुम्हारी यही आदत हमें बिल्कुल पसंद नहीं, रुपये को तुम पानी की तरह बहाती हो . . . अच्छा! अब मुँह मत फुलाओ, आता हूँ . . . कुर्ता पहनकर। 

 

(पंडित जी का आगमन और पूजा समाप्त)

 

पंडित जी: 

लीजिए . . . आपके पिताजी का श्राद्ध पूर्ण हुआ . . . आज अमावस्या है। किसी अन्य का भी श्राद्ध करवाना है तो करवा लीजिए। आज सभी का श्राद्ध हो जाता है। 

जगदीश: 

हाँ! और श्राद्ध करवाने हैं। 

पंडित जी: 

नाम बताइए? 

जगदीश: 

नाम तो पता नहीं . . . ! परन्तु वह एक बछड़ा था। पशुओं का श्राद्ध हो जाता है न . . .? 

पंडित जी: 

हाँ! बिलकुल हो जाएगा। यह तो बहुत पुण्य कर्म है जगदीश जी! . . . 

जगदीश: 

(भावपूर्ण स्वर में) पंडित जी! . . . हमारा चमड़े का व्यवसाय है। मरे हुए पशुओं की खाल से चमड़ा बनता है, उन सभी पशुओं का श्राद्ध करना चाहता हूँ। 

पंडित जी: 

एक हज़ार रुपए दक्षिणा रखिए। 

जगदीश: 

(मुस्कुराते हुए निर्मला को देखते हैं) लीजिए! पंडित जी! बस श्राद्ध अच्छे से कीजिए ताकि पशुओं की आत्मा को शान्ति मिले। 

 

(निर्मला जगदीश को तृप्त दृष्टि से देखती है)

पटाक्षेप

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अनमोल उपहार
|

(लघुनाटक) पिता: आज तो बेटी रीमा, तुम कोई…

तमसो मा ज्योतिर्गमय
|

पात्र: मदन, गोपाल, कन्हा, मानस, राधा, पुष्पा,…

देवलोक में हलचल 
|

(स्थान एवं सज्जा – देवलोक का भव्य…

लॉकडाउन में घरेलू झगड़ा
|

पर्दे के पीछे से पति-पत्नी के झगड़ने की आवाज़ें…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सजल

रचना समीक्षा

कविता

एकांकी

कहानी

साहित्यिक आलेख

ललित निबन्ध

व्यक्ति चित्र

गीत-नवगीत

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं