अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

डॉ. कुसुम खेमानी

जन्म: सितम्बर, 1944
शिक्षा: एम.ए. (फ़र्स्ट क्लास), पीएच.डी. कलकत्ता विश्वविद्याल
सृजन: 
सचित्र हिन्दी बालकोश, हिन्दी–अँग्रेज़ी बालकोश, हिन्दी नाटक के पाँच दशक, सच कहती कहानियाँ (कहानी संग्रह), एक अचम्भा प्रेम (कहानी संग्रह), अनुगूँज ज़िन्दगी की (कहानी संग्रह), एक शख़्स कहानी-सा (जीवनी), कहानियाँ सुनाती यात्राएँ (यात्रा-वृत्तान्त), कुछ रेत.. कुछ सीपियाँ.. विचारों की (ललित निबन्ध), लावण्यदेवी (उपन्यास), जड़ियाबाई (उपन्यास), कुसुम खेमानी की लोकप्रिय कहानियाँ (कहानी-संग्रह, प्रभात प्रकाशन दिल्ली), चुनिन्दा कहानियाँ (कहानी-संग्रह, साहित्य भंडार, इलाहाबाद), चुनी हुई कहानियाँ (कहानी-संग्रह, अमन प्रकाशन, कानपुर), कुसुम खेमानी की प्रिय कहानियाँ (कहानी-संग्रह, भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली), गाथा रामभतेरी (उपन्यास), लालबत्ती की अमृतकन्याएँ (उपन्यास), (लावण्यदेवी (उपन्यास) बांग्ला भाषा में बंगलादेश से प्रकाशित एवं जन अरण्य (अमन प्रकाशन) प्रकाशनार्थ। 
अनुवाद एवं संपादन:
जन–अरण्य (उपन्यास, शंकर), चश्मा बदल जाता है (उपन्यास, आशापूर्ण देवी) एवं ज्योतिर्मयी देवी के कहानी-संग्रह का अनुवाद एवं संपादन। 
कृतियों का अनुवाद शोध एवं सेमिनार:
लावण्यदेवी उपन्यास का अँग्रेज़ी, बाँग्ला, नेपाली, तमिल, मलयालम, ओड़िया, राजस्थानी एवं मराठी में अनुवाद। ‘कहानियाँ सुनाती यात्राएँ’ बांग्ला, राजस्थानी एवं मलयालम में प्रकाशित। लावण्यदेवी उपन्यास में डॉ. एन. जयश्री द्वारा एवं तेलुगु में लावण्य नारला, मराठी में भारती गोरे एवं राजस्थानी भाषा में ज़ेबा रशीद द्वाआ शोध एवं अनुवाद।”सच कहती कहानियाँ’ की कथा-भाषा पर डॉ. सुहासिनी (तमिल), करमजीत कौर (पंजाबी), विनीता सिंह (हिन्दी) एवं अंजना कुकरैती (कन्नड़) द्वारा शोध। 
‘रश्मिरथी माँ’ कहानी पर उर्मिला देवी मूवी टोन द्वारा बांग्ला में टेलीफ़िल्म का निर्माण। 
डॉ. खेमानी की कहानियों पर सुप्रतिष्ठित नाट्य संस्था ‘लिटल थेस्पियन’ एवं ‘मुद्रा आर्ट्स’ द्वारा नाट्य मंचन। 
साहित्यिक भागीदारी:
वर्ष 1996 में मॉरिशस में आयोजित विश्व हिन्दी सम्मेलन, जिसमें ‘कबीर: एक सतर्क चौकीदार’ आलेख-पाठ को विशेष प्रशंसा प्राप्त; 1998 में बर्लिन (जर्मनी) में ‘फ़ंडामेंटलिज़्म वर्सेस टॉलरेन्स’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में आलेख प्रस्तुति पर दलाई लामा द्वारा विशेष सराहना; 2001 में डरबन (दक्षिण अफ़्रीका) में ‘धर्म: ए वे ऑफ़ लाइफ’ की प्रेस और मीडिया में विशेष चर्चा, नेल्सन मंडेला द्वारा व्यक्तिगत साधुवाद; 2003 में त्रिनीदाद (टोबैगो) में आयोजित हिन्दी सम्मेलन में ’हिन्दी की साहित्यिक विरासत और आधुनिक जगत्‌ में उसकी समीचीनता’ विषय पर आलेख प्रस्तुति; 2006 में न्यूयार्क में आयोजित विश्व हिन्दी सम्मेलन में ‘सिनेमा: भाषा का सर्वश्रेष्ठ संवाहक’ विषय पर आपकी वक्तृता की मुक्तकंठ से प्रशंसा। 
‘साहित्य के उच्च मूल्यों की स्थापना’ (संदर्भ: लावण्यदेवी उपन्यास) विषय पर औरंगाबाद यूनिवर्सिटी द्वारा संगोष्ठी। ‘लावण्यादेवी में दर्शना एवं नारी सशक्तिकरण की मूल्यों द्वारा स्थापना’ विषय पर कलकत्ता विश्वविद्यालय द्वारा बड़ी संगोष्ठी आयोजित। 
हैदराबाद यूनिवर्सिटी, चेन्नई यूनिवर्सिटी, एस ऐन डी टी वाई यूनिवर्सिटी, यादवपुर यूनिवर्सिटी, साहित्य अकादमी आदि में आयोजित साहित्यिक सेमीनार में निरन्तर भागीदारी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वार आहूत सेमीनार में ‘सामाजिक उत्कार्ष एक पहलू’ विषय पर डॉ. खेमानी द्वारा प्रस्तुत आलेख पाठ श्रोतओं एवं विद्वानों द्वारा अति प्रशंसित। 
दूरदर्शन व ऑल इण्डिया रेडियो के कार्यक्रमों में लगातार सहभागिता। डॉ. खेमानी के जीवनवृत्त पर ’समावर्तन’ विशेषांक के रूप में प्रकाशित। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेखन। लोकप्रिय समाचार पत्र ’सन्मार्ग’ में पिछले तीन वर्षों से रचनाओं का निरन्तर प्रकाशन। 
सचित्र हिन्दी-अँग्रेज़ी बाल कोश की 60 हज़ार प्रतियों का विद्यार्थियों में मुफ़्त वितरण। 
डॉ. खेमानी विगत 45 वर्षों से सामाजिक-साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यों में तन-मन-धन से समर्पित हैं। साहित्य व कला-संस्कृति से सम्बद्ध सरकारी और ग़ैर-सरकारी अनेकानेक संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहते हुए सक्रिय भागीदारी। मुस्लिम मदरसा एवं मुस्लिम सेवा केन्द्र में हिन्दी-पाठन, एवं हिन्दी के प्रसार में योगदान। कई सामाजिक संस्थाओं की संरक्षिका हैं एवं ज़मीन से जुड़कर काम करती हैं। राजापुर वृद्धाश्रम एवं परित्यक्त लड़कियों के आश्रम का संचालन, करीमगंज में मुस्लिम महिलाओं के लिए उत्थानमूलक कार्यों का निष्पादन उल्लेखनीय है। पौड़ी गढ़वाल में अनुपम मिश्र, सदानन्द भारती आदि के साथ पर्यावरणमूलक कार्यों में आपका अप्रतिम योगदान है। आप श्री शिक्षायतन, कला निलय आदि अनेक शिक्षण संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही मारवाड़ी बालिका विद्यालय तथा मंडावा युवक सभा की अध्यक्षा एवं मंडावाअ कम्प्यूटर केंद्र की संचालिका भी हैं। 
डॉ. खेमानी भारतीय भाषा परिषद में विगत 38 वर्षों तक मंत्री पद का दायित्व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के पश्चात्‌ संप्रति परिषद की अध्यक्षा हैं। लगभग दो दशकों से परिषद की मासिक साहित्यिक पत्रिका ’वागर्थ’ के संचालन एवं संपादन का उत्तरदायित्व सँभाल रही हैं। इसके साथ ही दस खण्डों में प्रकाशित हो रहे ’हिंदी साहित्य ज्ञानकोश’ की संयोजिका हैं। 
सम्मान:
’कुसुमांजलि साहित्य सम्मान’ (दिल्ली), ‘साहित्य भूषण सम्मान’-(उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान), ‘हरियाणा गौरव सम्मान’–(हरियाणा साहित्य अकादमी), ‘रत्नदेवी गोइन्का वाग्देवी पुरस्कार’ (मुम्बई), ‘भारत निर्माण सम्मान’, ‘पश्चिमी बंग प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन पुरस्कार’, ‘कौमी एकता पुरस्कार’, ‘भारत गौरव सम्मन’, (भारतीय वाङ्मयपीठ), ‘समाज बन्धु पुरस्कार’ (मारवाड़ी युवा मंच), ‘अंबिका प्रसाद दिव्य साहित्यिक पुरस्कार’ (भोपाल), ‘लल्लेश्वरी शारदा साहित्य सम्मान (हिन्दी कश्मीरी संगम), उपचार ट्रस्ट पुरस्कार (कोलकाता), मीरा स्मृति पुरस्कार (इलाहाबाद), लल्लेश्वरी पुरस्कार व आचार्य आनंदवर्धन मनीषी साहित्य सम्मान (हिन्दी कश्मीरी संगम, श्रीनगर), ‘देवी अवार्ड’ साहित्य टाइम्स, कोलकता एवं अन्तर्राष्ट्रीय विरांगना पुरस्कार, कोलकाता एवं ’लावण्यादेवी’ उपन्यास के अँग्रेज़ी अनुवाद को पेन अमेरीका लिटाररी अवार्ड का विशेष ग्रांट एवं पं. माधवराव सप्रे छ्त्तीसगढ़-मित्र साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान-2021

लेखक की कृतियाँ

कहानी

रेखाचित्र

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं